Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Oct, 2025 ♦ 8:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर में नदी किनारे वारदात की साजिश रचते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद…
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में नदी किनारे वारदात की साजिश रचते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में रविवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये सभी नदी किनारे किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, दो मोबाइल फोन और एक काले रंग का पैड मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक हथियार के साथ किसी वारदात की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर डीएसपी हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और तुरंत छापेमारी की गई।

    पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन चारों को खदेड़कर दबोच लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान कल्याण नगर ह्यूम पाइप एरिया निवासी किशन गगराई (19), मंगल गगराई (21), करन मुंडारी उर्फ झंटू (25) और अभय नामता (23) के रूप में हुई है।

    छापेमारी दल में सीतारामडेरा थाना प्रभारी निरंजन कुमार, एसआई सूरज प्रसाद, अक्षय कुमार, राजेश कुमार, एएसआई महेन्द्र सिंह और लालमणि प्रसाद प्रजापति शामिल थे। सिटी एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के आपराधिक कनेक्शन की जांच की जा रही है और पुलिस उनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

    Also read:गैस सिलेंडर फटा और तबाह हो गयी तीन दुकानें, चार लोग भी झुलसे

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा के युवक की केरल में चाकू मा’रकर ह’त्या
    Next Article तेजप्रताप यादव ने जारी की जनशक्ति जनता दल के 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, खुद लड़ेंगे महुआ से चुनाव

    Related Posts

    झारखंड

    लालू पर लैंड फॉर जॉब स्कैम में सीबीआई की कार्रवाई चिंताजनक : झामुमो

    October 13, 2025
    झारखंड

    प्रिंस खान गिरोह के 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बम बरामद

    October 13, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बेलतू नरसंहार और आतंक का सूत्रधार सुनील गंझू अब पुलिस की गिरफ्त में, ग्रामिणों को सिर काट खेला था फुटबॉल

    October 13, 2025
    Latest Posts

    लालू पर लैंड फॉर जॉब स्कैम में सीबीआई की कार्रवाई चिंताजनक : झामुमो

    October 13, 2025

    प्रिंस खान गिरोह के 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बम बरामद

    October 13, 2025

    बेलतू नरसंहार और आतंक का सूत्रधार सुनील गंझू अब पुलिस की गिरफ्त में, ग्रामिणों को सिर काट खेला था फुटबॉल

    October 13, 2025

    झारखंड में शराब की कालाबाजारी पर सख्ती, हर बोतल पर होगी ऑनलाइन निगरानी…

    October 13, 2025

    जामताड़ा में आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में स्वदेशी अपनाने का आह्वान, अन्नपूर्णा देवी ने कहा: भारत फिर बनेगा सोने की चिड़िया…

    October 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.