Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Nov, 2025 ♦ 11:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में बंद घर से चार जिंदा बम बरामद, इलाके में मचा हड़कंप
    झारखंड

    धनबाद में बंद घर से चार जिंदा बम बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बंद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के भौंरा ओपी अंतर्गत सात नंबर इलाके में एक बंद पड़े मकान से चार जिंदा बम बरामद किए गए हैं। स्थानीय लोगों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी, तो भौंरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र बमों को पानी में डालकर निष्क्रिय कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से इलाके में दहशत फैल गई और लोग काफी देर तक घरों से बाहर निकलने से परहेज करते रहे।

    एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान स्थानीय निवासी मुईजुद्दीन अंसारी को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। उससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बम वहां किसने और किस उद्देश्य से रखे थे।

    बंद

    वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

    घटना की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने भौंरा ओपी प्रभारी सुमन सौरभ और अन्य अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।

    आसपास के मकानों की तलाशी

    पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के बंद पड़े मकानों की भी तलाशी ली है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और कोई विस्फोटक सामग्री तो नहीं छिपाई गई।

    जांच जारी

    भौंरा ओपी प्रभारी सुमन सौरभ के नेतृत्व में पुलिस टीम इस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि बमों को वहां रखने के पीछे क्या मंशा थी और इसमें कितने लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

    Also Read : Patna Zoo और पार्कों के समय में बदलाव, अब सुबह 6 से शाम 5 बजे तक खुलेगा चिड़ियाघर

    creating panic in the area Four live bombs recovered from a locked house in Dhanbad इलाके में मचा हड़कंप धनबाद में बंद घर से चार जिंदा बम बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePatna Zoo और पार्कों के समय में बदलाव, अब सुबह 6 से शाम 5 बजे तक खुलेगा चिड़ियाघर
    Next Article गुमला सदर अस्पताल का ब्लड बैंक बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

    Related Posts

    झारखंड

    थाने से कुछ ही दूरी पर चोरों का तांडव, चंचला ज्वेलर्स से 15 लाख की चोरी

    November 1, 2025
    गिरिडीह

    सऊदी अरब में झारखंड के विजय महतो की मौ’त, पुलिस और अपराधियों के बीच फा’यरिंग में लगी थी गो’ली

    November 1, 2025
    गुमला

    गुमला सदर अस्पताल का ब्लड बैंक बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

    November 1, 2025
    Latest Posts

    ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 : भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत फाइनल में

    November 1, 2025

    थाने से कुछ ही दूरी पर चोरों का तांडव, चंचला ज्वेलर्स से 15 लाख की चोरी

    November 1, 2025

    दिवंगत सिंगर जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई-रोई बिनाले’ बॉक्स ऑफिस पर हिट

    November 1, 2025

    सस्ता हुआ LPG गैस, प्रति सिलेंडर 5 रुपए घट गए दाम

    November 1, 2025

    बिहार चुनाव : प्रियंका गांधी की पहली रैली आज, बछवाड़ा में करेंगी जनसभा

    November 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.