Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 12:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»टीपीसी का पूर्व एरिया कमांडर नीरज ने दी डीजीपी को दी बधाई, सोशल मीडिया पर फ़ोटो हुआ वायरल
    जोहार ब्रेकिंग

    टीपीसी का पूर्व एरिया कमांडर नीरज ने दी डीजीपी को दी बधाई, सोशल मीडिया पर फ़ोटो हुआ वायरल

    Team JoharBy Team JoharMarch 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    • पूर्व में भी कई नेताओं के साथ नीरज का फ़ोटो हुआ है सोशल मीडिया पर वायरल

    रांची। पूर्व डीजीपी केएन चौबे के तबादले के बाद एमवी राव ने नए डीजीपी का प्रभार ग्रहण किया। इसके बाद से लगातार बधाई देने वाले लोगों का आना जाना लगा हुआ है। इतने लंबे लोगों की सूची में सुरक्षा घेरे से छिपते छिपाते टीएसपीसी का पूर्व एरिया कमांडर रहा नीरज गंझू उर्फ नीरज भोक्ता पुलिस मुख्यालय पहुंच गया। नीरज ने नए डीजीपी एमवी राव को गुलदस्ता देकर बधाई दी और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

    अब यह फोटो नीरज ने सोशल मीडिया फेसबुक पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर कई अपने लोगों ने भी लाइक और शेयर किया। वायरल हुए फ़ोटो में डीजीपी के साथ साथ नीरज गंझू, सिविल कोर्ट के एक अधिवक्ता नजर आ रहे है। जोर-शोर से यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वह मूलरूप से चतरा का रहने वाला है। वर्तमान में हरमू हाऊसिंग कॉलोनी में रहता है। हालांकि, इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने जांच शुरू कर दी है। मगर, जांच करने वाले अधिकारी को यह फोटो नीरज के फेसबुक पर नही मिला। क्योंकि नीरज ने यह फोटो को अपने फेसबुक से हटा दिया है।

    • लेवी की वसूली से करोड़पति बन चुका है शूटर नीरज

    चतरा के सिमरिया के हुरनाली गांव का रहने वाला नीरज भोक्ता उर्फ नीरज गंझू टीपीसी के जोनल कमांडर भीखन गंझू का खास शूटर माना जाता है। नीरज ने लेवी के पैसे के लिए खलारी के ट्रांसपोर्टर रिंकू सरदार उर्फ मंजीत सिंह की हत्या की थी। इस मामले में खलारी पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार किया था। नीरज की गिरफ्तारी के बाद यह बात सामने आयी थी कि उसने रांची और चतरा में करोड़ों की संपति भी अर्जित की है। रांची के हरमू इलाके में नीरज ने आलीशान मकान बनाया था।

    • टीपीसी उग्रवादी नीरज का 29 नवंबर 2017 को हुआ था सीसीए का अवधि विस्तार

    टीपीसी के जोनल कमांडर भीखन गंझू के खास शूटर नीरज भोक्ता, उर्फ नीरज भगत उर्फ नीरज गंझू समेत तीन अपराधियों पर क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) लगाया गया था। 29 नवंबर 2017 को यह कार्रवाई हुआ था। उस वक़्त जिन अपराधियों पर सीसीए लगा था, उसमें नीरज गंझू के अलावा रांची का कुख्यात संदीप थापा और चालकों की हत्या कर हाईवे पर ट्रक से लूटपाट करने वाला अजय उर्फ गोरे लाल उर्फ अजय यादव शामिल है। तीनों का रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रहने के बाद भी गतिविधियां जारी रहा था। ऐसे में देखते हुए तीनों अपराधियों पर तीन माह के लिए सीसीए की अवधि का विस्तार किया गया था।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्मार्ट पुलिसिंग का दावे करने वाली रांची पुलिस के दरोगा मनोज ने व्यवसायी को जड़ा थप्पड़, एसएसपी ने दिया जांच का आदेश
    Next Article बिहार : लाइन होटल से भारी मात्रा में शराब बरामद, सात गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जंगल में मिले पेड़ पर लटके श’व

    August 6, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्राद्धकर्म तक नेमरा में रहेंगे

    August 6, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा MP-MLA कोर्ट में हाजिर हुए राहुल गांधी, मिली जमानत

    August 6, 2025
    Latest Posts

    जंगल में मिले पेड़ पर लटके श’व

    August 6, 2025

    बिहार में बाढ़ का खतरा : गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    August 6, 2025

    पटना AIIMS में डॉक्टरों की हड़ताल 10 दिनों के लिए स्थगित

    August 6, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्राद्धकर्म तक नेमरा में रहेंगे

    August 6, 2025

    दीवार गिरने से पांच बच्चे मलबे में दबे, दो की हालत नाजुक

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.