Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jan, 2026 ♦ 4:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पहली पुण्यतिथि: राष्ट्रपति, पीएम मोदी और शाह ने दी श्रद्धांजलि
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पहली पुण्यतिथि: राष्ट्रपति, पीएम मोदी और शाह ने दी श्रद्धांजलि

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर पार्टी के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी के नेता शुक्रवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के स्मारक ‘सदैव अटल’ पर पहुंचे। इनमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेता शामिल हुए। इसके साथ ही वाजपेयी के बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य और नातिन निहारिका ने भी स्मारक स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के कई बड़े नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। भाजपा के ट्विटर अकाउंट से अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए ट्वीट किया, भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, असंख्य कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक और हमारे प्रेरणा स्रोत भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके शब्दों को याद करें : ‘बंदूक से कोई समस्या हल नहीं हो सकती। मुद्दों को इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत के तीन सिद्धांतों से ही हल किया जा सकता है। ‘सदैव अटल’ समाधि के केंद्रीय मंच में चौकोर और काली पॉलिश वाले ग्रेनाइट के नौ ब्लॉक लगे हैं, जिसके केन्द्र में एक दीया रखा गया है झ्र यह नौ की संख्या नवरसों,नवरात्रों और नवग्रहों का प्रतिनिधित्व करती है। नौ चौकोर पत्थरों की इस समाधि का मंच एक गोलाकार कमल के आकार में है। मंच तक चार प्रमुख दिशाओं से पहुंचा जा सकता है। इसके लिए सफेद मिश्रित टाइलों से मार्ग बनाये गए हैं ताकि फर्श गर्म न हो। समाधि के निर्माण में देश के विभिन्न हिस्सों से लाए गए पत्थरों का उपयोग किया गया था। समाधि के केंद्र में बनाया गया दीया, खम्मम से प्राप्त लैदर फिनिश काले ग्रेनाइट पत्थर से बना है। दीये की लौ क्रिस्टल में बनाई गई हैं जिसमें एलईडी लाइटें लगी हैं। अंदरूनी पंखुडियाँ और बाहरी पंखुडियॉं और पंखुडियों के बीच का स्थान जो बाहरी परिक्रमा का एक हिस्सा है, उसे किस्टल येलो और नियो कॉपर ग्रेनाइट की रंग संरचना में रखा गया है।

    #latest hindi news #National News #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा : भीषण सड़क दुर्घटना में 4 की मौत, 3 घायल
    Next Article पत्नी की हत्या कर रांची से फरार आर्मी जवान महाराष्ट्र से गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा जायेगा जेल

    Related Posts

    कोडरमा

    शाम में पुलिस ने लिया सुरक्षा जायजा, रात में चोरों ने की तीन घरों में सेंधमारी

    January 18, 2026
    देश

    इन स्लीपर ट्रेनों में RAC टिकट व्यवस्था बंद, किराया में भी बदलाव

    January 18, 2026
    दिल्ली की खबरें

    दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट में बम की सूचना, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

    January 18, 2026
    Latest Posts

    शाम में पुलिस ने लिया सुरक्षा जायजा, रात में चोरों ने की तीन घरों में सेंधमारी

    January 18, 2026

    शार्क टैंक इंडिया सीजन 5: सुपर 30 का स्टूडेंट बना शार्क्स का पसंदीदा

    January 18, 2026

    कड़ाके की ठंड में राहत की चादर, वार्ड 28 में लगातार 15 दिनों से कंबल वितरण

    January 18, 2026

    पटना NEET छात्रा मौत मामला : अपराधी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा – डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

    January 18, 2026

    20 दिन से लापता 14 वर्षीय मुन्नी का कोई सुराग नहीं, पुलिस की देरी पर भड़का गांव

    January 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.