Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल हुआ है पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो से रंगदारी मामले में, सदर डीएसपी खुद कर रहे है जांच
    जोहार ब्रेकिंग

    चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल हुआ है पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो से रंगदारी मामले में, सदर डीएसपी खुद कर रहे है जांच

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2020Updated:August 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके कई अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने वाले अभी पुलिस गिरफ्त में आए भी नहीं की अब झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम को जान से मारने की धमकी दी गई है। आजसू सुप्रीमो और सिल्ली से विधायक सुदेश महतो से 15 लाख की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी मांगने वाले शख्स ने सुदेश को धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं मिले तो घर में घुसकर गोली मार देगा।

    रांची के गोंदा थाना में सुदेश महतो की तरफ से महेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया है, जिसमें कहा गया है कि 14 अगस्त की रात सुदेश महतो के नंबर पर दो बार फोन आया। इसमें उनसे रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दी गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने जमशेदपुर के एक युवक को हिरासत में लिया था, लेकिन युवक ने बताया कि जिस नंबर से धमकी दी गई है वह नंबर तो उसी का है। लेकिन उसका मोबाइल 4 दिन पहले गुम हो गया था। इसका सनहा भी उसने दर्ज करवाया था। पूछताछ के बाद पीआर बॉन्ड पर उस युवक को छोड़ दिया गया।

    गोंदा थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर कोरोना संक्रमण से ठीक होकर फिलहाल होम क्वॉरेंटाइन में हैं। इस वजह से पूरे मामले की तफ्तीश खुद सदर डीएसपी दीपक पांडे कर रहे हैं। जांच के क्रम में यह बात सामने आई है कि दोनों नंबरों से कॉल करने वाले जमशेदपुर के हैं क्योंकि टेक्निकल सेल ने उनका लोकेशन जमशेदपुर बताया है।अभी तक की जानकारी में यह भी बात सामने आई है कि दोनों ही नंबर मोबाइल चोरी करके इस्तेमाल किया गया है।

    Jharkhand news Latest hindi news Latest news Sudesh mahto
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 75760 नए मामले सामने आए, मृतकों का आंकड़ा 60 हजार के पार
    Next Article मुख्यमंत्री का मिला आदेश, पुलिस ने 72 घंटे में यूपी से अपहृत परिवार को किया बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.