Ranchi : रिम्स-2 परियोजना की जमीन को लेकर जारी विवाद के बीच पुलिस ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई की। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को नगड़ी जाते समय तमाड़ में पुलिस ने रोक लिया। उन्हें डिटेन कर पास के थाने में बैठाया गया है।
राज्य भर में सख्त निगरानी
पुलिस ने सिर्फ बाबूलाल ही नहीं, बल्कि सरायकेला, जमशेदपुर और अन्य जिलों से रांची आने वाले कई समर्थकों और नेताओं को भी रोक लिया है। सरायकेला के कांड्रा थाना क्षेत्र में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा को भी डिटेन किया गया है।
नगड़ी की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस तैनात
रांची की ओर बढ़ रहे सभी काफिलों को अलग-अलग स्थानों पर रोका जा रहा है। तमाड़, कांड्रा, ओरमांझी और नगड़ी के आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन की कोशिश है कि आंदोलनकारियों को नगड़ी पहुंचने से पहले ही रोक दिया जाए ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े।
Also Read : पटना मेट्रो का उद्घाटन सितंबर में, पीएम मोदी कर सकते हैं शुभारंभ
Also Read : रांची में झरनों का रौद्र रूप, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
Also Read : रिम्स 2 मामले में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट