Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ऑल इंडिया पोस्टल एंड आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन : रांची डिवीजन के लिए नई कमेटी का गठन
    झारखंड

    ऑल इंडिया पोस्टल एंड आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन : रांची डिवीजन के लिए नई कमेटी का गठन

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2023Updated:October 9, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची :  ऑल इंडिया पोस्टल एंड आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड सर्किल की कार्यकारिणी समिति की बैठक सह डिविजनल कॉन्फ्रेंस रांची जीपीओ में हुई. मौके पर विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा हुई. रांची डिवीजन के लिए नई कमेटी का गठन किया गया. कॉन्‍फ्रेंस में मुख्य अतिथि चीफ पीएमजी राकेश कुमार ने कहा कि वर्क कल्चर में गिरावट आई है. इसके कारण विभाग में काम प्रभावित हो रहा है. रेवन्यू में भी कमी आई है. हमें अपनी मेहनत और लगन से विभाग की साख को ठीक करना होगा. उन्‍होंने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि उन्‍हें परेशानी नहीं हो. डाक लेखा निदेशक पीके रवि और वरीय डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने भी अपने विचार रखें. सुबह 10 बजे से प्रतिनिधि सभा की शुरुआत हुई. सचिव एमजेड खान ने विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. त्रिलोकी नाथ साहू ने एसोसिएशन का लेखा जोखा प्रस्तुत किया. चर्चा के बाद इसे पारित किया गया.

    इसे भी देखें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज देवघर जाएंगे

    तीसरे सत्र में राज्य कार्यकारिणी की बैठक

    तीसरे सत्र में राज्‍य कार्यकारिणी की बैठक हुई. इसमें धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, गिरिडीह, पलामू, गुमला, सिमडेगा, रांची के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एजेंडा पर चर्चा की. रांची से त्रिवेणी ठाकुर, जमशेदपुर से जे भट्टाचार्य,गिरिडीह से अजय सिन्हा, पलामू से बीरेंद्र राम, गुमला से बायस टोप्पो, सिमडेगा से राफेल बखला, दुमका से सुभाष गुप्ता ने चर्चा में भाग लिया. सभा की अध्यक्षता साधन कुमार सिंहा ने की. संचालन एमजेड ख़ान ने किया. सभा में तय हुआ कि चेन्नई में NCCPA की 13 और 14 दिसंबर को हो रही चौथी ऑल इंडिया कॉन्‍फ्रेंस में झारखंड का प्रतिनिधित्व एमजेड खान और टीएन साहू करेंगे.

    इसे भी देखें : दरवाजे पर चप्पल रखने के विवाद में गई जान, पुलिस ने बेटे समेत डॉक्टर दंपती को हिरासत में लिया

    रांची डिवीजन की नई कमेटी

    अध्यक्ष : केडी राय व्यथित

    कार्यकारी अध्यक्ष : त्रिवेणी ठाकुर, सुशील कुमार, जेठू बड़ाइक, रमेश सिंह, बी बारा

    सचिव : गौतम विश्वास

    कोषाध्यक्ष : त्रिलोकी नाथ साहू

    संगठन सचिव : एसपी मंडल, जय नारायण प्रसाद, हसीना तिग्गा चुने गए.

    इसे भी देखें : बेटा बना पिता का हत्यारा, मरने के बाद भी शव को लाठी से पीटता रहा कलयुगी बेटा…जानें क्या है पूरा मामला

    Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live KD Rai distressed New committee of All India Postal and RMS Pensioners Association Jharkhand Ranchi Division formed ranchi today news ऑल इंडिया पोस्टल एंड आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड केडी राय व्यथित जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज रांची टूडे न्यूज रांची डिविजन की नई कमेटी का गठन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 9 October 2023 : मिथुन, मेष, तुला समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article झारखंड के एक और प्रवासी मजदूर की मुंबई में हो गई मौत, मंत्री ने सहयोग का दिया भरोसा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026
    क्राइम

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026
    क्राइम

    जीरो कोल लीकेज पॉलिसीः झारखंड में CISF ने जब्त किया कोयले से लदा हाइवा, 32 से 35 टन कोयला बरामद

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026

    झारखंड : गुमला में बड़ी वारदात हुई असफल, AK-56 और कारबाइन समेत घातक हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

    October 29, 2026

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.