Ranchi : झारखंड राज्य गठन के बाद पहली बार झारखंड राज्य आवास बोर्ड अब आम लोगों को घर बनाने के लिए रिहायशी भूखंड (प्लॉट) देने जा रहा है। इस संबंध में हुई 78वीं बोर्ड बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में तय किया गया कि पुरानी विधानसभा के पीछे 5.50 एकड़ भूमि पर 1000 से 2500 वर्गफीट तक के प्लॉट विकसित किए जाएंगे।
यह इलाका एक व्यवस्थित रिहायशी कॉलोनी के रूप में तैयार होगा, जहां चौड़ी सड़कें, जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज और प्ले जोन जैसी सुविधाएं भी रहेंगी। प्लॉटों का आवंटन लॉटरी सिस्टम के जरिए होगा।
बोर्ड ने अपनी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए 3डी ड्रोन सर्वे और GIS टैगिंग कराने का निर्णय लिया है। हरमू कॉलोनी में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर सख्ती करते हुए 400 लोगों को अंतिम नोटिस भेजा गया है।
एचईसी से प्राप्त 306 एकड़ भूमि पर कब्जा जल्द लेने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा मुड़मा, भुसूर, तिरिल, आनी और जगन्नाथपुर में भी आवासीय योजनाएं बनाई जाएंगी। इससे राज्य में घर की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी।
Also Read : गढ़वा में जमीन को लेकर विवाद, अहले सुबह अपराधी ने गो’ली मा’र की ह’त्या
Also Read : WCL 2025 : भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल पर संकट, आयोजकों की बढ़ी टेंशन
Also Read : आदिवासी महोत्सव 2025 : IPRD के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी ने हरी झंडी दिखा किया जागरूकता रथ को रवाना
Also Read : सीएम नीतीश ने दी बड़ी सौगात, आशा और ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा