पाकुड़: गांधी जयंती के मौके पर चेंगाडांगा पंचायत के राजबांध फुटबॉल मैदान में हैप्पी यूथ क्लब द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि आजसू नेता अजहर इस्लाम, समाजसेवी मजहर इस्लाम और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अटूल चेंगाडांगा और एफसी वेस्ट बेंगल बीरभुम के बीच खेला गया. युवा नेता अजहर इस्लाम ने खेल और युवा सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया. फाइनल में विजेता टीम को 1 लाख रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 80 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. सेमीफाइनल की दोनों हारने वाली टीमों को 20-20 हजार रुपये दिए गए. कार्यक्रम में कई अन्य स्थानीय नेता भी उपस्थित थे.
गांधी जयंती पर चेंगाडांगा में फुटबॉल प्रतियोगिता, विजेता टीम को मिला एक लाख का पुरस्कार

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleडेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत 20 दिन के पेरोल पर जेल से रिहा
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

