Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डीसी के सख्त निर्देश के बाद गैस होम डिलीवरी पर बढ़ा जोर, 8 एजेंसियों के 43 रूट जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    डीसी के सख्त निर्देश के बाद गैस होम डिलीवरी पर बढ़ा जोर, 8 एजेंसियों के 43 रूट जारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 7, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और होम डिलीवरी की परेशानी को लेकर डीसी और गैस कंपनियों के बीच हुई अहम बैठक के बाद अब हालात में सुधार की उम्मीद जगी है। डीसी  मंजूनाथ भजंत्री ने बैठक में साफ निर्देश दिया था कि हर हाल में उपभोक्ताओं तक होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, वरना संबंधित एजेंसियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस निर्देश का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। कई गैस एजेंसियों ने होम डिलीवरी व्यवस्था को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए वितरण क्षेत्र के रूट भी जारी किए गए हैं।

    8 एजेंसियों ने मंगलवार के लिए 43 रूट जारी किए

    जानकारी के अनुसार रांची की 8 गैस एजेंसियों ने सिलेंडर वितरण के लिए 43 रूट घोषित किए हैं। इन रूटों पर मंगलवार को गैस सिलेंडर का वितरण किया जाएगा। इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी के प्रतिनिधि रवि भट्ट ने बताया कि मंगलवार को अमरावती कॉलोनी, कृष्णापुरी, द्वारकापुरी और चुटिया क्षेत्र में सिलेंडर बांटे जाएंगे।

    इन इलाकों में पहुंचेगी गैस आपूर्ति

    शांतनु गैस एजेंसी

    • कांटाटोली
    • पीस रोड
    • खटंगा क्षेत्र
    • डुमरदगा
    • बूटी बस्ती
    • बीआईटी
    • विकास

    प्रताप गैस एजेंसी

    • इटकी रोड
    • अरगोड़ा क्षेत्र
    • कटहल मोड़
    • दलादली
    • ललगुटुवा

    जयंत गैस एजेंसी

    • लालपुर
    • लोहरा कोचा
    • पथलकुदुवा
    • पीस रोड
    • कुम्हार टोली
    • इस्लाम नगर

    माधुरी गैस एजेंसी

    • रातू
    • कमड़े
    • फ्रेंड कॉलोनी
    • रवि स्टील
    • रातू चट्टी
    • सिमलिया

    अदिति गैस एजेंसी

    • कोकर चूना भट्ठा
    • बैंक कॉलोनी
    • डिपाटोली
    • शिवशक्ति नगर
    • तिरिल
    • खोरहाटोली

    एसके गैस एजेंसी

    • बरियातू रोड के विभिन्न इलाके
    • मोरहाबादी
    • हरिहर सिंह रोड
    • चिरौंदी

    इंडेन गैस एजेंसी

    • करमटोली
    • लोअर वर्दवान कंपाउंड
    • एदलहातू
    • मोरहाबादी
    • रेडियम रोड
    • डिप्टी पाड़ा
    • डंगरा टोली
    • किशोरगंज
    • हरमू रोड

    बैकलॉग खत्म करना अब भी बड़ी चुनौती

    हालांकि व्यवस्था में सुधार की शुरुआत हुई है, लेकिन कंपनियों के सामने अभी भी लंबित बुकिंग (बैकलॉग) खत्म करना बड़ी चुनौती बना हुआ है। कंपनी सूत्रों के अनुसार रांची में अभी भी इंडेन गैस का करीब 65 हजार बैकलॉग बना हुआ है। गैस कंपनियां पहले से बुकिंग कर चुके उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दे रही हैं। इस कारण नई बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। एजेंसियों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में बैकलॉग अधिक है, वहां डीएसी नंबर मिलने में एक-दो दिन की देरी हो रही है। हालांकि उपभोक्ताओं को वास्तविक समय की जानकारी देकर व्यवस्था को संतुलित करने की कोशिश की जा रही है।

    कुछ एजेंसियों की स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं

    गैस वितरण की व्यवस्था अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। कई एजेंसियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके वितरण स्थल और रूट को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

    इन एजेंसियों में प्रमुख नाम हैं:

    • देवी गैस
    • उरांव गैस
    • आनंद गैस
    • वैष्णवी गैस एजेंसी

    इसके अलावा इंडेन से जुड़ी 4 से 5 एजेंसियां अब भी नियमों का पूरी तरह पालन नहीं कर रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    Also Read : गढ़वा में देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन होटल सील, मैनेजर गिरफ्तार

    8 एजेंसियों के 43 रूट जारी Following strict directives from the DC increased emphasis placed on gas home delivery; 43 routes released for 8 agencies. डीसी के सख्त निर्देश के बाद गैस होम डिलीवरी पर बढ़ा जोर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन होटल सील, मैनेजर गिरफ्तार
    Next Article बोकारो ट्रेजरी से 3.15 करोड़ की संदिग्ध निकासी, अकाउंटेंट गिरफ्तार, मामला दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.