Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 11:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»पटना में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का कहर, 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित
    ट्रेंडिंग

    पटना में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का कहर, 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण मनेर, दानापुर, पटना सदर, बाढ़ और मोकामा प्रखंडों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। जिला प्रशासन के अनुसार, अब तक 50,000 से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है, और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशासन ने 35 नावें तैनात की हैं, जबकि सभी सर्किल ऑफिसर (सीओ), ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) और सब-डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

    जलस्तर में तेजी से वृद्धि

    जिला प्रशासन के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर प्रति घंटे 1 सेंटीमीटर से अधिक की रफ्तार से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में गांधीघाट पर जलस्तर 49.57 मीटर से बढ़कर 49.87 मीटर, दीघाघाट पर 50.81 से 51.10 मीटर, मनेर में 52.74 से 52.99 मीटर, हाथीदह में 42.48 से 42.74 मीटर और सोन नदी में कोईलवर पर 53.01 से 53.51 मीटर तक पहुंच गया है। निचले इलाकों में सड़कों पर पानी चढ़ने से कई गांव जलमग्न हो गए हैं। रामनगर दियारा पंचायत (अथमलगोला) के वार्ड नंबर 9, 10, 11 और 12 सबसे अधिक प्रभावित हैं, जहां सड़कों पर पानी भरने से गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया है।

    राहत कार्यों में तेजी

    DM डॉ. त्यागराजन एसएम ने बुधवार को दीघा पाटीपुल, मीनार घाट, कुर्जी बिंदटोली घाट सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत व्यवस्था की समीक्षा की और पीड़ितों से संवाद किया। प्रशासन ने बाढ़ राहत कार्य के लिए 11 कोषांगों का गठन किया है, जिसमें SDM, DSP, CO और थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभावितों के लिए तीन शरणस्थलियां स्थापित की गई हैं – नकटा दियारा (पाटीपुल), मीनार घाट और मरीन ड्राइव पर बिंदटोली के लिए टेंट लगाए गए हैं। इन स्थानों पर सामुदायिक रसोई, चिकित्सा सुविधाएं और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की गई है। बाढ़ और मोकामा में भी सामुदायिक रसोई संचालित हो रही हैं।

    दानापुर के दियारा क्षेत्र में भयावह स्थिति

    दानापुर के दियारा क्षेत्र में भी हालात गंभीर हैं। जलस्तर बढ़ने से लोग अपने मवेशियों और सामान के साथ ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। कुछ लोग बलदेव इंटर स्कूल में शरण ले रहे हैं, जबकि कई अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे हैं। डीएम ने अधिकारियों को लगातार निगरानी और ओवरलोडिंग से बचने की सख्त हिदायत दी है। आवश्यकता पड़ने पर नावों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

    प्रशासन की अपील

    जिला प्रशासन ने आम लोगों से किसी भी आपात स्थिति या सूचना के लिए जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष (0612-2210118) पर संपर्क करने की अपील की है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।

    Also Read : शिक्षकों को अंतर जिला स्थानांतरण में मिलेगी राहत, CM का ऐलान

    50 हजार से अधिक लोग प्रभावित Flood havoc due to rising water level of Ganga in Patna more than 50 thousand people affected पटना में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का कहर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर और प्रतिबंध लग सकते हैं
    Next Article झारखंड में इस रूट की रेलवे लाइन 9 से 25 अगस्त तक ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द

    Related Posts

    गुमला

    गुमला की बेटी शुभांगी को राष्ट्रपति भवन से मिला 15 अगस्त का निमंत्रण

    August 7, 2025
    झारखंड

    झारखंड, बंगाल और महाराष्ट्र की 12 ठिकानों पर चल रही ED की छापेमारी

    August 7, 2025
    झारखंड

    नेमरा की क्रांतिकारी भूमि को CM हेमंत सोरेन का नमन, पिता और दादा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    August 7, 2025
    Latest Posts

    गुमला की बेटी शुभांगी को राष्ट्रपति भवन से मिला 15 अगस्त का निमंत्रण

    August 7, 2025

    सौरव गांगुली की क्रिकेट प्रशासन में वापसी की तैयारी, CAB अध्यक्ष पद के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन

    August 7, 2025

    झारखंड, बंगाल और महाराष्ट्र की 12 ठिकानों पर चल रही ED की छापेमारी

    August 7, 2025

    चीन दौरे पर जा सकते हैं PM मोदी

    August 7, 2025

    नेमरा की क्रांतिकारी भूमि को CM हेमंत सोरेन का नमन, पिता और दादा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.