Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पांच वर्षीय बच्चे की ह’त्या, ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर
    क्राइम

    पांच वर्षीय बच्चे की ह’त्या, ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर

    Team JoharBy Team JoharMay 13, 2025Updated:May 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बच्चे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sarhasa : सहरसा जिले में एक पांच वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतक की शिनाख्त चंदौर गोठ वार्ड नंबर चार निवासी मनीष यादव के बेटे अंकुश कुमार (पांच वर्षीय) के तौर पर की गई है. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र की है. इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और घोघन स्थान चंदौर के समीप बैजनाथपुर सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

    मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम से ही अंकुश अचानक लापता हो गया था. परिजनों ने बच्चे की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. आज यानी मंगलवार की सुबह अंकुश का शव सौरबाजार के घोघन स्थान से करीब दो सौ मीटर पश्चिम स्थित एक आम बगीचे में मिला. शव के गले पर घोटने के निशान थे जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उसकी हत्या की गई है. घटना के बाद स्थानीय लोग गुस्से में आकर सड़कों पर उतर आए और मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया. उन्होंने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

    सूचना मिलने पर सौरबाजार थाना के थानेदार अजय कुमार पासवान स्पॉट पर पहुंचे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जाम को शांत कराया. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं.

    Also Read : CBSE 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी

    Also Read : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद से लिया आशीर्वाद

    5-Year-Old Child anger Ankush Kumar Baijnathpur Chandoor Ghoghan place Goth incident local people main road Manish Yadav murder panic Road Blockade Saharsa Saurbazar police station Sonbarsaraj strangulation murder Ward number four अंकुश कुमार आक्रोश गला घोंटकर हत्या गोठ घटना घोघन स्थान चंदौर जाम पांच वर्षीय बच्चा बैजनाथपुर मनीष यादव मुख्य मार्ग वार्ड नंबर चार सहरसा सोनवर्षाराज सौरबाजार थाना स्थानीय लोग हड़कंप हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपहलगाम आतंकी हमले के दोषियों का लगा पोस्टर, सूचना देने पर 20 लाख का इनाम
    Next Article जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.