Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»लोहरदगा में पांच नई एंबुलेंस का आगाज, मरीजों को मिलेगी बेहतर मेडिकल सुविधा
    झारखंड

    लोहरदगा में पांच नई एंबुलेंस का आगाज, मरीजों को मिलेगी बेहतर मेडिकल सुविधा

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2024Updated:December 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा: प्रशासन ने लोहरदगा के स्वास्थ्य विभाग को बड़ी सौगात दी है. जिले को पांच अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस प्रदान की गई हैं, जिनमें फर्स्ट एड की सुविधा के साथ मरीजों को जीवन रक्षक चिकित्सा मिल सकेगी. शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने लोहरदगा अस्पताल पहुंचकर इन एंबुलेंस का निरीक्षण किया. इस अवसर पर डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा और अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

    एंबुलेंस में अत्याधुनिक सुविधाएं

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एंबुलेंस में उपलब्ध मेडिकल सुविधाओं, अत्याधुनिक मशीनों की कार्यप्रणाली और स्ट्रेचर जैसी अन्य सुविधाओं की जांच की. इसके अलावा, एंबुलेंस के कर्मचारियों से भी बातचीत की गई और उन्हें एंबुलेंस को संचालित करने की विधि और मशीनों के सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई.

    ट्रेनिंग का आयोजन होगा

    डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने इस उपलब्धि को लोहरदगा के लिए बड़ी बात बताते हुए कहा कि इन एंबुलेंस के जरिये स्वास्थ्य सेवा को एक नई दिशा मिलेगी. उन्होंने बताया कि एंबुलेंस के ड्राइवर, तकनीशियन और मेडिकल स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे आपातकालीन स्थिति में मरीजों की मदद कर सकें. इस प्रशिक्षण में मशीनों का सही उपयोग और प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी भी दी जाएगी.

    डीडीसी ने यह भी कहा कि प्रशासन लगातार जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत है. इसी कड़ी में पांच नई एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग को दी गई हैं. सभी एंबुलेंस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस हैं और मरीजों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के लिए विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित हैं.

    अत्याधुनिक सुविधाएं अमित कुमार अस्पताल एंबुलेंस एंबुलेंस ड्राइवर चिकित्सकीय स्टाफ जीवन रक्षक चिकित्सा डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत तकनीशियन निरीक्षण प्रशासन प्रशिक्षण प्राथमिक चिकित्सा फर्स्ट एड मुंडा लाइफ सपोर्ट सिस्टम लोहरदगा स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRBI की मौद्रिक नीति बैठक: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, महंगाई और ईएमआई पर कोई राहत नहीं
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया याद

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.