Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Jun, 2026 ♦ 2:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»विधानसभा चुनाव: चेकपोस्टों पर पांच विभाग चलाएंगे ज्वाइंट ऑपरेशन, कैश-हथियार और शराब की करेंगे जांच
    झारखंड

    विधानसभा चुनाव: चेकपोस्टों पर पांच विभाग चलाएंगे ज्वाइंट ऑपरेशन, कैश-हथियार और शराब की करेंगे जांच

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2024Updated:October 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर ने चुनाव को लेकर जिला स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक की. डीसी ने कहा कि बैंक खाता के माध्यम से संदिग्ध लेन-देन के संबंध में आयोग के निर्देशों के अनुपालन हो. डीसी ने वन, परिवहन, डाक विभाग, रेलवे, पुलिस, कस्टम, आयकर विभाग, उत्पाद विभाग, देवघर एयरपोर्ट, जीएसटी समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया. जिले के सभी चेकनाक अंधरीगादर, जमुआ, दर्दमारा, दुम्मा, जयपुर मोड़ पर एसएसटी टीम के साथ बैंक, वन विभाग, उत्पाद विभाग, जीएसटी व संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया. राजनीतिक दलों द्वारा किए गए व्यय की निगरानी, कानूनी प्रावधान, जब्त करने की प्रक्रिया और कार्यवाही के बारे में सजग होकर कार्य करने को कहा. डीसी ने एयरपोर्ट, सभी रेलवे स्टेशन, सीमावर्ती इलाकों के अलावा अवैध पैसे, शराब व प्रलोभन से जुड़े मामलों पर नियंत्रण रखने के उदेश्य से संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक्टिव होकर विशेष छापेमारी अभियान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाने का निर्देश दिया. निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान एक लाख के अधिक की सभी प्रकार असामान्य एवं संदिग्ध निकासी व दस लाख या इससे अधिक राशि के सामान्य निकासी पर पूर्ण निगरानी रखने का निर्देश सभी बैंक प्रबंधकों को दिया. साथ हीं चुनाव के दौरान जिला अथवा विधानसभा क्षेत्र के अंदर आरटीजीएस के द्वारा एक बैंक खाता से अन्य विभिन्न खातों में असामान्य निकासी व हस्तांतरण के किसी भी मामले पर पूर्णतः नजर रखने की बात कही। राजनीतिक पार्टियों के खाते में एक लाख से अधिक की किसी भी तरह की नगदी की निकासी अथवा जमा राशि पर नजर रखेंगे. एक लाख से ऊपर निकासी पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी को सूचना और 10 लाख से अधिक की निकासी पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ आयकर विभाग को भी सूचित करना है.

    अवैध पैसे असामान्य निकासी आयकर आरटीजीएस उत्पाद विभाग उपायुक्त विशाल सागर एसएसटी टीम कस्टम कानूनी प्रावधान चुनाव चेकनाक छापेमारी अभियान जब्ती प्रक्रिया जिला निर्वाची पदाधिकारी जीएसटी ज्वाइंट ऑपरेशन डाक विभाग देवघर देवघर एयरपोर्ट निर्वाचन प्रक्रिया परिवहन पुलिस प्रवर्तन एजेंसियां बैंक खाता बैंक प्रबंधक राजनीतिक दल राजनीतिक पार्टियां रेलवे वन विभाग व्यय निगरानी शराब संदिग्ध लेन-देन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनुसेवक राम स्वरूप गोप का निधन, समाहरणालय में 2 मिनट का मौन
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, जानें बाल विवाह पर क्‍या बोले चंद्रचूड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी पर वार, नशेबाजों और हुड़दंगियों को एसडीएम ने दी चेतावनी

    June 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एडीजी की दो टूक- नशा तस्करों, भू-माफियाओं और गैंगस्टरों को किसी भी हाल में नहीं बख्शें

    June 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरमू मैदान में नशे का सौदागर गिरफ्तार, 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

    June 1, 2026
    Latest Posts

    रांची में अड्डेबाजी पर वार, नशेबाजों और हुड़दंगियों को एसडीएम ने दी चेतावनी

    June 1, 2026

    एडीजी की दो टूक- नशा तस्करों, भू-माफियाओं और गैंगस्टरों को किसी भी हाल में नहीं बख्शें

    June 1, 2026

    हरमू मैदान में नशे का सौदागर गिरफ्तार, 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

    June 1, 2026

    रांची की ट्रैफिक व्यवस्था का SSP ने लिया जायजा, सड़क पर उतरकर हटवाया अतिक्रमण और अवैध पार्किंग

    June 1, 2026

    झारखंड की सीनियर IPS अधिकारी विजया लक्ष्मी बनीं CRPF की IG, चंदन झा CISF में DIG

    June 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.