Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 10:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»क्रेडिट कार्ड बंद करने की धमकी देकर करते थे लोगों से ठगी, पांच अपराधी चढ़े जामताड़ा साइबर पुलिस के हत्थे
    क्राइम

    क्रेडिट कार्ड बंद करने की धमकी देकर करते थे लोगों से ठगी, पांच अपराधी चढ़े जामताड़ा साइबर पुलिस के हत्थे

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जामताड़ा साइबर पुलिस ने साइबर अपराध को अंजाम देते हुए पांच अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है. शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक एहतेशाम बकारीब ने इस मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बांसबाड़ी से साइबर अपराध को अंजाम देते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में प्रदीप मंडल, वासुदेव मंडल, अफजल अंसारी, मजहर आलम और जलील अंसारी शामिल हैं. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 22 एंड्रायड मोबाइल फोन, 24 फर्जी सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड, दो पासबुक, दो आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किया है.

    पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के खिलाफ गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. इसके बाद टीम बनाकर छापामारी की गई. छापामारी के लिए गठित टीम में पुलिस निरीक्षक देवेंद्र कुमार वर्मा, साइबर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अब्दुल रहमान, जयंत तिर्की सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल किए गए. बताया कि एसबीआई और पंजाब नेशनल बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड बंद होने की बात कह कर पहले लोगों को झांसे में लेते थे. फिर उनसे मोबाइल शेयरिंग एप के माध्यम से जरूरी जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी साइबर अपराधियों का कार्य क्षेत्र मुख्यतः पश्चिम बंगाल झारखंड और बिहार रहा है.

    आधार कार्ड एटीएम कार्ड एंड्रायड मोबाइल फोन कर्माटांड़ थाना गोपालपुर गांव जामताड़ा पांच अपराधी गिरफ्तार पासबुक पुलिस अधीक्षक एहतेशाम बकारीब पैन कार्ड प्रदीप मंडल प्रेस वार्ता फर्जी सिम कार्ड बांसबाड़ी साइबर अपराध साइबर पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजन शिकायत समाधान कार्यक्रम को लेकर आईजी ऑपरेशन का सख्त निर्देश, कहा- पुलिस के खिलाफ जनता की शिकायत को गंभीरता से सुनकर निराकरण करें
    Next Article झारखंड कैबिनेट की बैठक, जानें किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.