Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 6:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू: रेलवे केबल तार चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    पलामू: रेलवे केबल तार चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: रेहला थाना पुलिस ने रेलवे तीसरी लाइन निर्माण कार्य में लगाये जाने वाले केबल तार के चोरी मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सबौना रकसाहा निवासी शंकर चौधरी, लौकेश चौधरी, कमलेश चौधरी, शंभू चौधरी व औरंगाबाद के सुदवा के औरा गांव निवासी प्रभु साव शामिल हैं।

    सबौना निवासी सभी चार लोगों को चोरना पहाड़ी के दोकरी जंगल के पास चोरी का तार जलाते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया, जबकि औरंगाबाद जिला के सुदवा थाना क्षेत्र के औरा गांव निवासी अंतु साव का बेटा कबाड़ी दुकानदार प्रभु साव को विश्रामपुर के किराये के मकान में कबाड़ी के दुकान से पकड़ा गया। रेहला थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि रेलवे तीसरी लाइन निर्माण कार्य में लगाये जाने वाले सिगन लिंग तार बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा काटकर ले जाने का मामला सुनील सिंह ने थाना में दर्ज कराया था।

    रेहला थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ कांड संख्या 71/22, भादवि की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी था। इसी बीच सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। साथ ही कबाड़ी दुकान के पास चोरी का जला हुआ तार का अवशेष भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उक्त गिरफ्तार पांचों आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापामारी दल में थाना प्रभारी नेमधारी रजक के अलावा एसआई जयप्रकाश पासवान, एएसआई रामचंद्र चौधरी, शक्ति कुमार सिंह, अजय कुमार यादव, राजू मिंज आदि शामिल थे।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकन्हैया सिंह हत्याकांड मामले में डीआईजी सख्त, बोले- 24 घंटे में करें खुलासा
    Next Article देवघर : श्रावणी मेला को लेकर एसपी ने की बैठक, कहा- सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

    Related Posts

    बिहार

    पटना में महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम, 20 अप्रैल को बिहार में भाजपा निकालेगी आक्रोश मार्च

    April 18, 2026
    झारखंड

    RIMS डेंटल छात्रा मामले में न्याय की मांग तेज, 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी

    April 18, 2026
    ट्रेंडिंग

    होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, जहाजों पर फायरिंग के बाद वैश्विक चिंता बढ़ी

    April 18, 2026
    Latest Posts

    पटना में महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम, 20 अप्रैल को बिहार में भाजपा निकालेगी आक्रोश मार्च

    April 18, 2026

    RIMS डेंटल छात्रा मामले में न्याय की मांग तेज, 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी

    April 18, 2026

    होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, जहाजों पर फायरिंग के बाद वैश्विक चिंता बढ़ी

    April 18, 2026

    लातेहार में शादी समारोह से युवती का अपहरण, जंगल में गैंगरे’प

    April 18, 2026

    पलामू कॉरिडोर में आखिरी बड़े नक्सली कमांडर पर शिकंजा, पुलिस ने तेज की घेराबंदी

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.