Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jul, 2025 ♦ 9:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»पहले उजाड़ा आशियाना, छीन ली रोजी-रोटी, बाद में चिपका दिया नोटिस
    जामताड़ा

    पहले उजाड़ा आशियाना, छीन ली रोजी-रोटी, बाद में चिपका दिया नोटिस

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 3, 2025Updated:June 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उजाड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा नगर पंचायत में इन दिनों अजीबोगरीब खेल देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय के द्वारा जबरन फुटपाथ की दुकानदारों को उजाड़ा गया, बगैर सूचना दिए सड़क के किनारे से दुकानदारों की छुट्टी कर दी। शाम में जब विरोध हुआ तो रात में चुपचाप जाकर चिपका दिया नोटिस।

    पुलिस ने हटाया जाम

    बस स्टैंड से लेकर सुभाष चौक तक चले इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में फुटपाथ पर रोज़ी-रोटी कमाने वाले छोटे दुकानदारों को जबरन हटाया गया। टावर चौक पर स्थिति तब और बिगड़ गई जब ठेला और रेडी हटाने गए नगर पंचायत कर्मचारी दुकानदारों के विरोध के चलते मौके से भाग खड़े हुए। चार घंटे चले इस गतिरोध के बाद पुलिस के हस्तक्षेप से जाम हटा तो जरूर, लेकिन नगर पंचायत की कार्यशैली पर लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ।

    चिपका दिया एक नोटिस

    आज यानी मंगलवार सुबह दुकानदार जब अपनी जगह लौटे तो देखा कि वहां एक नोटिस चिपका हुआ है। सवाल उठता है कि जो नोटिस पहले दिया जाना चाहिए था, वह कार्रवाई के बाद क्यों चिपकाया गया? यह स्पष्ट है कि नगर पंचायत ने अपनी गलती छुपाने के लिए नोटिस की खानापूरी की है।

    नोटिस

    जनप्रतिनिधियों का अभाव

    नगर निकाय चुनाव लंबे समय से नहीं हुए हैं, जिससे जनप्रतिनिधियों का अभाव शहर के प्रशासन पर भारी पड़ रहा है। कार्यालय कर्मियों और अधिकारियों की मनमानी अब सड़कों पर साफ़ दिख रही है। इस बीच, पुलिस के आश्वासन पर आज दोपहर नगर पंचायत के वरिष्ठ पदाधिकारी और दुकानदारों के बीच वार्ता निर्धारित है। हालांकि, स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि महज़ खानापूरी और तानाशाही से उन्हें न्याय नहीं मिलेगा।

    कोयले का बंद करे इस्तेमाल

    गायछंद मोड़ पर नगर पंचायत कर्मियों ने दुकानदारों को यह भी कहा कि दुकानों में कोयले का इस्तेमाल बंद कर दिया जाए अन्यथा कोयला जब्त और चूल्हे तोड़े जाएंगे। इससे छोटे दुकानदारों में और अधिक रोष व्याप्त है। एक ओर नगर पंचायत स्वच्छता की बात कर रही है, दूसरी ओर आम आदमी का जीवन यापन और अधिकार छीन रही है।

    Also Read : NH पर स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर, एक की मौ’त, चार जख्मी

    administrative action eviction without notice Jamtara Jamtara News Jharkhand news municipal administration municipal council notice pasted Protest roadside shops street vendors unusual events अजीबोगरीब खेल जामताड़ा जामताड़ा खबर झारखंड समाचार नगर पंचायत नगर प्रशासन नोटिस चिपकाया प्रशासनिक कार्रवाई फुटपाथ दुकानदार बिना नोटिस उजाड़ी विरोध प्रदर्शन सड़क किनारे दुकान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमलयपुर में फर्जी दारोगा बनकर 50 हजार की ठगी, युवक फरार
    Next Article शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

    Related Posts

    जामताड़ा

    वृक्षारोपण जग कल्याण का कार्य है, इसके लिए छोटा बहाना भी चलेगा : मनोहर राय

    July 21, 2025
    झारखंड

    जिन्हें दे रहे ट्रेनिंग, उनके रोजगार की भी व्यवस्था करे सेल बोकारो : मुख्य सचिव

    July 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में अपराधियों ने फूंका हाईवा, बमके DIG ने टीम लीडर को किया सस्पेंड

    July 21, 2025
    Latest Posts

    वृक्षारोपण जग कल्याण का कार्य है, इसके लिए छोटा बहाना भी चलेगा : मनोहर राय

    July 21, 2025

    जिन्हें दे रहे ट्रेनिंग, उनके रोजगार की भी व्यवस्था करे सेल बोकारो : मुख्य सचिव

    July 21, 2025

    लातेहार में अपराधियों ने फूंका हाईवा, बमके DIG ने टीम लीडर को किया सस्पेंड

    July 21, 2025

    साइबर क्रिमिनल्स को किडनैप कर मांगते थे फिरौती, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    July 21, 2025

    प्रमोशन पाने वाले तीन इंस्पेक्टर को लगाया गया DSP का बैच, SSP ने किया सम्मानित

    July 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.