Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 8:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू, नवनिर्वाचित सांसद लेंगे शपथ
    ट्रेंडिंग

    18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू, नवनिर्वाचित सांसद लेंगे शपथ

    इसके बाद प्रोटेम स्पीकर भृतहरि मेहताब और उनके सहयोगी पीठासीन अधिकारियों द्वारा सदन के सदस्यों को सांसद पद की शपथ दिलाई जाएगी.
    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     नई दिल्ली:  18 वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार 24 जून से शुरु होने जा रहा है. जो कि तीन जुलाई तक चलेगा. सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलाएंगी. इसके बाद प्रोटेम स्पीकर भृतहरि मेहताब और उनके सहयोगी पीठासीन अधिकारियों द्वारा सदन के सदस्यों को सांसद पद की शपथ दिलाई जाएगी.

    विपक्षी दलों ने प्रोटेम स्पीकर पद पर सत्ता के सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विरोध किया है और कहा है कि सदन में और भी वरिष्ठ सदस्य थे, जिन्हें नियमों के तहत यह जिम्मेदारी दी जानी थी. करीब दस दिन चलने वाले लोकसभा के इस पहले सत्र में 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा. वहीं 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेगी.

    जिसके बाद दोनों सदनों में 28 जून से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा होगी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो या तीन जुलाई को चर्चा पर जवाब दे सकते है. लोकसभा सचिवालय के मुताबिक सत्र की शुरुआत सोमवार से 18वीं लोकसभा के सदस्यों के शपथ से होगी.

    इस दौरान प्रोटेम स्पीकर सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को सदन के सदस्य की शपथ दिलाएगे. इसके बाद चेयर के सहयोगी सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी. उसके बाद मंत्रियों व बाकी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी. बता दें कि सत्र के पहले दिन करीब 280 सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी, जबकि बाकी सदस्यों को दूसरे दिन शपथ दिलाई जाएगी.

    शपथ नाम के आधार पर राज्यानुसार दिलाई जाती है. यानी अ से शुरू होने वाले राज्यों के सांसदों को पहले शपथ दिलाई जाती है. वहीं इस बार लोकसभा सत्र में विपक्ष अपनी बढ़ी हुई शक्तियों का एहसास कराने से नहीं चूकेगा.

    नवनिर्वाचित पहला लोकसभा शपथ सत्र शुरू सांसद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के इन इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, जानें कहां पहुंचा मॉनसून
    Next Article विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक, कई दिग्गज नेता रहेगें मौजूद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    खूंटी

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025
    देश

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 02 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 2, 2025

    BREAKING : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की बिगड़ी तबियत, बाथरूम में गिरने से ब्रेन में ब्लड क्लॉट

    August 2, 2025

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.