Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 10:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»छठ महापर्व के बीच बिहार में स्वाइन फ्लू की दस्तक, पहला मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    बिहार

    छठ महापर्व के बीच बिहार में स्वाइन फ्लू की दस्तक, पहला मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 25, 2025Updated:October 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्वाइन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच बिहार में स्वाइन फ्लू (H1N1) का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में समस्तीपुर की एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

    मरीज की स्थिति

    महिला हाल ही में अन्य राज्य से बिहार लौटी थी। लौटने के कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तेज बुखार, गले में दर्द, छाती में जकड़न, सांस लेने में तकलीफ और नाक से पानी बहने जैसी शिकायतें हुईं। परिजन उसे तुरंत पटना के पारस अस्पताल लेकर आए।
    डॉ. प्रकाश सिन्हा की यूनिट में महिला का इलाज किया गया। जांच में H1N1 वायरस की पुष्टि हुई। करीब 10 दिनों के इलाज के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ हो गई और उसे गुरुवार शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सका।

    स्वाइन फ्लू कैसे फैलता है

    स्वाइन फ्लू या H1N1 इन्फ्लूएंजा एक संक्रामक श्वसन रोग है। यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने पर हवा में फैलने वाली बूंदों के जरिए दूसरों में फैल सकता है। इसके अलावा दूषित सतह (जैसे दरवाजे के हैंडल, टेबल, मोबाइल) को छूने और बिना हाथ धोए मुंह, नाक या आंख को छूने से भी संक्रमण फैल सकता है।

    छठ पर्व में बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा

    विशेषज्ञों ने चेताया है कि छठ महापर्व के दौरान घाटों, बाजारों और सड़कों पर लाखों लोग इकट्ठा होते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि :

    • सर्दी, खांसी या बुखार होने पर घर पर रहें।
    • भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
    • जरूरी होने पर मास्क का इस्तेमाल करें।
    • बार-बार हाथ धोएं और संतुलित आहार तथा पर्याप्त नींद से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखें।
    • गले में जकड़न, छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ या तेज बुखार जैसी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    स्वास्थ्य विभाग की तैयारी

    स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क कर दिया है और अस्पतालों में फ्लू वार्ड सक्रिय कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि छठ महापर्व के दौरान किसी भी संक्रमण पर तुरंत नियंत्रण के लिए विशेष निगरानी टीम तैनात की जाएगी। छठ पर्व की तैयारियों के बीच स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर यह कदम श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अहम माना जा रहा है।

    Also Read : छठ पूजा के लिए गंगा घाट से लेकर पटना जू तक तैयार, किए गए विशेष इंतजाम

    First case of swine flu in Bihar amid Chhath festival health department on alert छठ महापर्व के बीच बिहार में स्वाइन फ्लू का पहला मामला स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में 11 साल के बच्चे का पानी भरे गड्ढे से मिला श’व, कान-आंख से बह रहा था खू’न
    Next Article लोहरदगा में झारखंड आंदोलनकारी महासभा का धरना-प्रदर्शन 29 अक्टूबर को

    Related Posts

    बिहार

    गुरुआ के 172 मतदान केंद्र तैयार, पानी-बिजली-फर्नीचर जैसी सुविधाएं पूरी

    October 25, 2025
    बिहार

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रत्याशियों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट…

    October 25, 2025
    बिहार

    समस्तीपुर में चुनाव के लिए 800 वाहन जब्त, कर्मियों ने सुविधाओं के अभाव की शिकायत की

    October 25, 2025
    Latest Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    October 25, 2025

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025

    रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    October 25, 2025

    निर्लज्ज बनकर घाटशिला उपचुनाव में वोट मांग रहा इंडी गठगबंधन: बाबूलाल मरांडी

    October 25, 2025

    गुमला के पारसा गांव में तीन महीने से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.