Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जमीन विवाद में हुई गोलीबारी, तीन गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    जमीन विवाद में हुई गोलीबारी, तीन गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिणडंगा बाजार के समीप तेल टंकी के पास जमीन विवाद के बीच चली गोली में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पहले तीनों का सदर अस्पताल में ईलाज किया गया फिर बाद मे उन्हे पश्चिम बंगाल के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. वहीं बताया गया कि तेल टंकी के समीप स्थित एक खाली पड़ी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. बुधवार को एक पक्ष की ओर से जमीन की घेराबंदी की जा रही थी तभी दूसरा पक्ष मौके पर पहुंचकर इसका विरोध करने लगा. और इसी बीच एक पक्ष ने बंदूक निकालकर गोली चला दी. गोली लगने से मौके पर तीन युवक घायल हो गए. घायल युवक का नाम राम ठाकुर, विशू कर्मकार और सुमित ठाकुर बताया जा रहा है. सभी घायलों को पहले सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों को पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया. इधर फायरिंग करने वाले आरोपी इंद्रनील चटर्जी को बंगाल पुलिस के सहयोग से बंगाल में गिरफ्तार कर लिया गया है.

    दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर चल रहा था मामला

    घटना की खबर सुनकर घटना स्थल पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं सूचना मिलते ही पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन किया. वही इस दौरान एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि इंद्रनील चटर्जी और तुहीन त्रिवेदी के बीच जमीन को लेकर मामला चल रहा था और इसी बीच इंद्रनील चटर्जी की ओर से जमीन की घेराबंदी की जा रही थी और दूसरे पक्ष के कुछ लोग मौके पर पहुंचे थे और इसी बीच इंद्रनील चटर्जी ने ताबड़तोड़ फ़ाइरिंग शुरू कर दी जिसमें तीन युवक घायल हुए हैं.

    खंगाला जा रहा सीसीटीवी फुटेज

    इधर एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि जमीन विवाद में फायरिंग की बातें सामने आ रही है. इंद्रनील चटर्जी के द्वारा फायरिंग किए जाने की बात कही जा रही है. उन्होंने बताया की इंद्रनील चटर्जी की ओर से चार राउंड फायरिंग की बातें हो रही है हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि घटना में जो भी दोषी है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस इस मामले में गंभीरता से छानबीन कर रही है साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है जिससे घटना की सच्चाई सामने आ सकती है. पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है. फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की छानबीन जारी है.

    ये भी पढ़ें: पीएम से मिले सांसद संजय सेठ, छत्तीसगढ़ चुनाव की तैयारी से कराया अवगत

    क्राइम गोलीबारी जमीन विवाद झारखंड पश्चिम बंगाल पाकुड़ पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल फ़ाइरिंग बंगाल पुलिस सदर अस्पताल सीसीटीवी फुटेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार अभियान 15 नवंबर से
    Next Article जल जमाव और खराब सड़क की समस्या को लेकर विधायक ने किया क्षेत्र का भ्रमण, दिए दिशा निर्देश

    Related Posts

    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.