Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : समस्तीपुर कोर्ट परिसर में फायरिंग, दो कैदियों को मारी गोली, पेशी के लिए आए थे
    बिहार

    बिहार : समस्तीपुर कोर्ट परिसर में फायरिंग, दो कैदियों को मारी गोली, पेशी के लिए आए थे

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    समस्तीपुर। गोलियों की तड़तड़ाहट से शनिवार (26 अगस्त) को समस्तीपुर कोर्ट परिसर गूंज उठा। बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दो कैदियों को गोली मार दी. विचाराधीन कैदी प्रभात चौधरी और प्रभात तिवारी को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था. इसी दौरान गोली मार दी गई. गोली चलने के बाद अफरातफरी मच गई. दोनों कैदियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं गोली चलाने वाले बदमाश मौके से फरार हो गए. समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर की पूरी घटना है.

    कैदी प्रभात चौधरी के जांघ में गोली लगी है. दूसरे कैदी के हाथ में गोली लगी है. दोनों पेशी के लिए आए थे. घटना के बाद कैदी के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना मिलने के बाद नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस सहित डीआईयू की टीम भी मौके पर पहुंची. मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, एसपी विनय तिवारी भी घटनास्थल पहुंचे. अस्पताल जाकर पूछताछ की.

    गोली मारने के लिए चार की संख्या में आए थे बदमाश

    घटना के संबंध में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार शराब मामले में दोनों कैदी बंद थे. शनिवार की सुबह जब पेशी के लिए इन्हें पुलिस लेकर पहुंची तो चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने प्रभात चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इसमें एक गोली उसके जांघ में और एक गोली दूसरे कैदी के हाथ में लग गई. घटना के बाद सभी बदमाश कोर्ट परिसर में लगभग 30 से 40 मीटर पैदल चलते हुए मेन गेट से भाग निकले.

    सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का हुआ गठन

    एसपी विनय तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पहले एक कुख्यात शराब माफिया प्रभात चौधरी को छह महीने की कड़ी मशक्क्त के बाद एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था. इसी केस की सुनवाई चल रही थी. आज उसका उपस्थापन था. इसी क्रम में चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने प्रभात चौधरी को टारगेट करके फायरिंग की. उसके पैर में गोली लगी है. उसके साथ एक दूसरे व्यक्ति को भी गोली लगी है. सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है. बदमाशों की पहचान कर ली गई है.

     

    #Bihar News #Online news Crime news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा : शालिग्राम उपाध्याय हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
    Next Article सावन की अंतिम सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया जलाभिषेक

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025
    बिहार

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32 कुख्यात अपराधी चिन्हित, 20 गिरोह के 164 सहयोगियों पर निगरानी

    June 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.