Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»2 करोड़ रंगदारी नही मिलने पर अपराधी ने बिल्डर के ऑफिस में की फायरिंग, बाल-बाल बचा गार्ड
    जोहार ब्रेकिंग

    2 करोड़ रंगदारी नही मिलने पर अपराधी ने बिल्डर के ऑफिस में की फायरिंग, बाल-बाल बचा गार्ड

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2020Updated:August 15, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। बिल्डर सह अखबार के मालिक अभय सिंह के ऑफिस में अपराधियों ने फायरिंग की। ऑफिस में तैनात गार्ड प्रकाश कुमार फायरिंग में बाल-बाल बच गया। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है। बाइक सवार दो अपराधी ने घटना को अंजाम देने के बाद बोरिया की तरफ भागे है। दोनों अपराधी पल्सर बाइक से हेलमेट लगा कर पहुंचे थे। अपराधी द्वारा चली गोली गार्ड रूम के दीवार में लगी है। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद डीएसपी डीके पांडेय, बरियातू पुलिस समेत पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है। हालांकि, इस घटना से पूर्व अभय सिंह से 2 करोड़ रंगदारी की मांग हुई थी। जिसमें गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के नाम पर रंगदारी की मांग हुई थी। इतना ही नहीं रांची पुलिस की तरफ से अभी तक इन्हें सुरक्षा भी उपलब्ध नही कराया गया है।

    2 करोड़ रंगदारी मामले में 5 लोगों से पुलिस ने की पूछताछ
    कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा के नाम पर बिल्डर व एक अखबार के एमडी अभय सिंह से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगा गया है। इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि कोई ठोस सुराग पुलिस को नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि बिल्डर को रंगदारी के लिए मैसेज करने में करने में जेल कनेक्शन आ रहा है। जेल से ही मैसेज भेजने की बात सामने आ रही है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

    सुजीत सिन्हा के नाम पर अभय सिंह से मांगा गया है रंगदारी
    बीते 6 अगस्त को अभय कुमार सिंह को कॉल कर दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी मांगने वाले ने वर्चुअल नंबर से मैसेज किया था। जिसमें खुद को कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गैंग का मयंक सिंह बताया था। रंगदारी के लिए मैसेज मिलने के बाद अभय सिंह ने बरियातू थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी।

    पीडब्ल्यूडी इंजीनियर वाला हाल करने की दी थी चेतावनी
    रंगदारी के लिए किए गए मैसेज में कहा गया था कि रंगदारी नही मिलने और मोराबादी में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर समरेंद्र प्रसाद के साथ जो हुई थी वही अंजाम भुगतना होगा। वर्चुअल नंबर से मैसेज करने के बाद दो बार अपराधियों ने वाट्सएप्प कॉल भी किया था। ना कि अभय सिंह ने संबंधित कॉल रिसीव नहीं किया था। पुलिस को आशंका है कि सुजीत सिन्हा के इशारे पर ही इस तरह की घटना का अंजाम दिया गया है। पुलिस जेल से कनेक्शन जोड़कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा झंडा, बोले-राज्य में 5 हजार स्‍कूल बनेंगे आदर्श विद्यालय
    Next Article धोनी ने इंटरनेशनल क्र‍िकेट से संन्यास का किया ऐलान

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा घेराव में दस छात्र घायल, तीन की हालत गंभीर; 14 पुलिसकर्मी भी चोटिल, एक ICU में भर्ती

    August 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.