Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 5:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»पटना में घने कोहरे में पुलिस जिप्सी पर ट्रक पलटा, विस्फोट के साथ लगी आग
    बिहार

    पटना में घने कोहरे में पुलिस जिप्सी पर ट्रक पलटा, विस्फोट के साथ लगी आग

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : घने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 3 पुलिसकर्मियों जिंदा जल गए। 2 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। बताया जाता है कि गर्दनीबाग पुलिस की गश्ती गाड़ी (जिप्सी) अनीसाबाद मोड़ से बेउर मोड़ के पास आ रही थी। अचानक गिट्‌टी लोड कर तेज स्पीड में हाईवा (ट्रक) आया और जिप्सी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हाईवा अनियंत्रित होकर जिप्सी पर पलट गया। पलटते ही पुलिस वाहन में आग लग गई और तेज विस्फोट हुआ, जिसमें जिप्सी में बैठे 5 पुलिसकर्मी झुलस गए। जब तक लोग और पुलिस मदद के लिए पहुंचती तब तक 3 जवानों की मौत हो गई। दो जवानों को आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    मरने वाले तीनों होमगार्ड के जवान थे। मरने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान प्रभु साह, पुखराज कुमार (दोनों होमगार्ड के जवान) और राजेश कुमार (ड्राइवर, जिला पुलिस बल) के रूप में हुई। घायल पुलिसकर्मियों में एक ASI सियाचरण पासवान और होमगार्ड श्रीकांत सिंह है। स्थानीय लोगों ने बताया, ‘प्रतीत होता है कि हाईवा काफी तेज रफ्तार में था। घने कोहरे के कारण सामने खड़ी पुलिस की जिप्सी नहीं दिखी और अनियंत्रित होकर उस पर पलट गया।’

    विस्फोट इतना तेज था कि करीब 500 मीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी। प्रतीत होता है कि पुलिस जिप्सी के फ्यूल टैंक में आग लगने के कारण यह विस्फोट हुआ। पुलिस की जिप्सी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद गर्दनीबाग और बेऊर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम भी वहां पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    ड्राइवर ट्रक छोड़ फरार हो गया

    प्रशिक्षु DSP प्रांजल त्रिपाठी ने बताया, ‘हाईवा पर गिट्टी लोड था। आशंका है कि हादसा कोहरा के कारण हुआ। हाईवा का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।’

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, परिजनों ने प्रेमी पर हत्या की आशंका जताई
    Next Article चतरा में पुलिस ने की अवैध शराब की भट्‌ठी ध्वस्त, दो तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    पांच दिन से लापता युवक की नदी में मिली बॉडी, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 7, 2025
    बिहार

    अदाणी पावर बिहार में लगायेगा 2,400 मेगावाट का नया ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट, मिली मंजूरी

    August 7, 2025
    ट्रेंडिंग

    पटना में STET अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, कई जख्मी

    August 7, 2025
    Latest Posts

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर समेत 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली, जल्द करें आवेदन

    August 7, 2025

    क्राइम की प्लानिंग करते दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, देशी कट्टा और भुजाली जब्त

    August 7, 2025

    हाईकोर्ट ने रिंकू खान ह’त्याकांड के आरोपी इमरान को दी जमानत

    August 7, 2025

    पांच दिन से लापता युवक की नदी में मिली बॉडी, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 7, 2025

    नेमरा पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, दिवंगत शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.