Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद : गोदाम में लगी आग, 80 हजार का सामान जलकर राख
    झारखंड

    धनबाद : गोदाम में लगी आग, 80 हजार का सामान जलकर राख

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा सायरबांध तालाब स्थित अवैध रूप से  संचालित कचरा गोदाम में भीषण आग लगने से 80 हजार का सामान जलकर राख हो गया. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. आग की लपटें तेज होने से गोदाम से सटे बीसीसीएल कर्मी पवन रजक का घर भी आग की चपेट आने से काला पड़ गया.

    आधी रात के बाद अचानक गोदाम में आग भड़की

    कर्मी ने बताया कि मंगलवार की आधी रात के बाद अचानक कचरा गोदाम में आग की लफ्टे  उठने लगी. गोदाम से सटे घरों में धुआं भर जाने से सोये लोग जागे और जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलकर खुले मैदान में आ गये. गोदाम में प्लास्टिक का सामान अधिक रहने से आग भड़क गयी. लगभग 20 फीट ऊंची आग की लफ्टें उठने से आग बेकाबू हो गयी. लोग तालाब का पानी से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी. तब पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर बाघमारा थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और लोगों के साथ आग बुझाने में जुट गये. शॉट सर्किट  होने से बचने के लिए बिजली का कनेक्शन भी काटा गया.

    दमकल कर्मियों ने बुझायी आग

    बेकाबू आग को बुझाने के लिए बाघमारा थाना प्रभारी सुबेदार कुमार यादव ने बीसीसीएल ब्लॉक-दो प्रबंधन को फोन कर दमकल मंगवाया. दो घंटे के बाद पहुंची दमकल कर्मियों ने आधा घंटा बाद आग पर काबू पाया. इस घटना को लेकर लोग काफी डर-सहमे हैं. वहीं, इस संबंध में गोदाम संचालक धर्मेंद्र चौहन ने बताया कि कुछ ही दिन पहले ही कचरा गोदाम खोला था. आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन, कहा कि इस आगजनी से उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिबू सोरेन आय से अधिक संपत्ति मामले में  8 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
    Next Article पिपरवार : गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा पिपरवार, सीसीएल कर्मचारी के घर पर अपराधियों ने की 7-8 रांउंड फायरिंग

    Related Posts

    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Latest Posts

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.