Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 11:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में मेरठ के दौराला स्टेशन पर लगी आग, दो कोच हुए पूरी तरह जलकर राख
    देश

    सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में मेरठ के दौराला स्टेशन पर लगी आग, दो कोच हुए पूरी तरह जलकर राख

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में मेरठ के दौराला स्टेशन पर शनिवार सुबह अचानक ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई। ट्रेन के दो कोच पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। रेलवे के अनुसार इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के दौराला रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह आग लगने से हाहाकार मच गया। अचानक ट्रेन के दो डिब्बों में आग लगने की जानकारी सामने आई। हालांकि यात्रियों ने समय रहते ही ट्रेन से उतरकर अपनी जान बचाई ली।

    ट्रेन से निकलने वाले धुआं और आग की लपटों के चलते इस दौरान स्टेशन के आसपास पूरी अफरी-तफरी मच गई। आग लगने पर तुरंत ही यात्रियों ने अन्य कोच से बाहर निकलना शुरू कर दिया। हालांकि, कोच में आग पूरी तरह फैल गयी थी। आग लगने की वजह से यात्री अपनी सुरक्षा के लिए दौड़भाग करने लगे। कुछ यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। तेजी से भड़कती हुई आग और धुएं की वजह से यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

    मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होने से कोच में आग लगी है। गनीमत यह रही कि ट्रेन दौराला स्टेशन पर खड़ी थी। अगर चलती ट्रेन में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    ये हादसा शनिवार सुबह करीब 7.10 बजे का बताया जा रहा है उस समय पैसेंजर ट्रेन दौराला स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान कोच में आग लग गई। रोजाना की तरह दैनिक यात्री ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। इस ट्रेन से काफी संख्या में दिल्ली के नौकरीपेशा यात्री काफी संख्या में सफर करते है। बताया गया कि दो कोच पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।

    #National News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन गंगा: आईएएफ के तीन विमान 629 भारतीयों के साथ हिंडन में उतरे
    Next Article धनबाद में डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत

    Related Posts

    दिल्ली की खबरें

    दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट आधे रास्ते से लौटी

    June 19, 2025
    देश

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025
    देश

    पाकिस्तान में रेल हादसा: विस्फोट के बाद पटरी से उतरे जाफ़र एक्सप्रेस के 4 डिब्बे

    June 18, 2025
    Latest Posts

    नदी में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौ’त, तीन को बचाया गया

    June 19, 2025

    PM नरेंद्र मोदी कल बिहार को देंगे कई सौगातें, पटना में STP का भी करेंगे उद्घाटन

    June 19, 2025

    NEET-यूजी 2024 पेपर लीक मामला : झारखंड-बिहार में कई ठिकानों पर ED की रेड

    June 19, 2025

    M.ed Semester One की परीक्षा 30 जून से, जानें परीक्षा केंद्र और शुल्क की DETAILS

    June 19, 2025

    हाई प्रोफाइल क्षेत्र के नजदीक लूट और फा’यरिंग, युवक बाल-बाल बचा

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.