Patna : पटना के बाईपास थाना क्षेत्र की महावीर कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक कबाड़ी दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की लगभग आधा दर्जन छोटी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत बाईपास थाना और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। मौके पर अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कई दुकानों का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
अग्निशमन विभाग के अधिकारी गयानंद सिंह ने बताया कि आग कबाड़ी दुकान से शुरू हुई थी और पास की मुर्गी की दुकान, प्लास्टिक के बर्तन की दुकान, गौशाला समेत कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में मदद की और किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली।

Also Read : पटना जू में जल्द दिखेंगे शेर, बाघ और गैंडा
Also Read : दिल्ली ब्लास्ट अपडेट : मृतकों और जख्मियों की लिस्ट जारी… देखें
Also Read : बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान दर्ज
Also Read : घाटशिला उपचुनाव : ग्रामीण इलाकों में सुबह से मतदान के लिए दिखी भीड़, सुबह 9 बजे तक 17.33 प्रतिशत मतदान

