Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Aug, 2025 ♦ 1:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हिंदपीढ़ी में मेडिकल टीम व पुलिस पर हमला मामले में 6 नामजद समेत अज्ञात 500 पर प्राथमिकी दर्ज
    जोहार ब्रेकिंग

    हिंदपीढ़ी में मेडिकल टीम व पुलिस पर हमला मामले में 6 नामजद समेत अज्ञात 500 पर प्राथमिकी दर्ज

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। हिंदपीढ़ी में कोरोना पॉजिटिव मरीज को रिम्स ले जाने के दौरान मेडिकल टीम व पुलिस पर पथराव मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी 6 नामजद समेत अज्ञात 500 के खिलाफ दर्ज हुई है। हिंदपीढ़ी थाना में बाजो रजक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव मरीज को ले जाने को लेकर सोमवार की देर रात हिंदपीढ़ी में मेडिकल टीम एम्बुलेंस के साथ पहुंची थी। कोरोना पॉजिटिव मरीज को एम्बुलेंस में बैठा चुके थे। इसी दैरान नामजद आरोपी हंगामा करते हुए मरीजों को एम्बुलेंस से निकल कर अपने साथ घर जबरन ले गए। वहीं, बंशी चौक के पास हंगामा करते हुए पुलिस टीम व मेडिकल टीम पर पथराव शुरू कर दिए। घंटों मशक्कत करने के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा और लॉक डाउन के उल्लंघन को लेकर हिंदपीढ़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
    बता दें कि झारखंड में मंगलवार को तीन और कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब कुल संख्‍या 27 हो गई है। रिम्‍स निदेशक डॉ डीके सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है। रांची में कोरोना का हॉटस्‍पॉट बने हिंदपीढ़ी में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब हिंदपीढ़ी में कुल संक्रमितों की संख्‍या 13 हो गई है। वहीं सिमडेगा से भी एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।

    दिन पर दिन पांव पसारते जा रहा है कोरोना
    झारखंड में भी कोरोना अपना पांव पसारते जा रहा है। राज्‍य में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी से पहला मामला सामने आया था। जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी। पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी। जिसके बाद संक्रमित महिला को रिम्स  के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। 31 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक कुल 24 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की झारखंड में पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिसमें एक रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के मरीज की और दूसरी मौत बोकारो जिले के गो‍मिया प्रखंड के साड़म में बुजुर्ग मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं 13 अप्रैल की रात हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एक 85 वर्षीय कोरोना संदिग्‍ध महिला की मौत हो गई।

    झारखंड में कब, कहां और कितने मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज   
    1st Case : झारखंड में पहला केस 31 मार्च को राजधानी के हिंदपीढ़ी से सामने आया था। जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी। पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी. जिसके बाद संक्रमित महिला को रिम्स  के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया।
    2nd Case: राज्य  में दूसरा कोरोना पॉजिटिव का मामला 2 अप्रैल को आया था। वह हजारीबाग के विष्णुगढ़ का रहनेवाला था और कुछ दिन पहले ही बंगाल के आसनसोल से विष्णुवगढ़ लौटा था।
    3rd Case : राज्य में तीसरा कोरोना केस 5 अप्रैल को बोकारो से सामने आया था. वह महिला अपने परिवार के साथ बांग्लादेश से लौटी थी। जांच के बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी जिसके बाद पूरे परिवार को क्वारंटाइन में रखा गया था। वो महिला तबलीगी जमात में शामिल हुई थी।
    4th Case : राज्य में चौथे कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि 6 अप्रैल को हुई थी। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। वह डायलिसिस की मरीज थी और बरियातू के नेफ्रॉन क्लीननिक में डायलिसिस कराती थी सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने नेफ्रॉन क्लीनिक के 36 लोगों को क्वारंटाइन में रखा।
    5th Case : झारखंड में पांचवां केस 08 अप्रैल को सामने आया। जिसमें कुल 9 लोग संक्रमित पाये गये थे। इनमें हिंदपीढ़ी के पांच, बोकारो के चंद्रपुरा में तीन और गोमिया में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव शामिल थे। जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है।
    6th Case : झारखंड में छठा केस 09 अप्रैल को बोकारो के चंद्रपुरा से सामने आया। जहां एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।
    7th Case : झारखंड में 11 अप्रैल को सातवां केस सामने आया। जिसमें कुल 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी। जिसमें हिंदपीढ़ी का एक हजारीबाग और कोडरमा से एक-एक मरीज शामिल थे। मालूम हो कि कोडरमा से मिला संक्रमित मरीज गिरिडीह का रहनेवाला था।
    8th Case : झारखंड में 12 अप्रैल को आठवां केस सामने आया. जिसमें बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी।
    9th Case : झारखंड में 13 अप्रैल को नौवां केस सामने आया. जिसमें कुल 5 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से तीन, बोकारो तथा गिरिडीह से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 3 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, हिंदपीढ़ी से 2 व सिमडेगा में 1
    Next Article नामकुम पुलिस ने अवैध देसी कट्टा के साथ दो युवकों को पकड़ा, पूछताछ जारी

    Related Posts

    झारखंड

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध का सातवां दिन आज, CM हेमंत ने पूरी की ‘सात कर्म’ की रस्म

    August 11, 2025
    झारखंड

    बंधु तिर्की ने ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात की, पेसा कानून पर दिए सुझाव

    August 11, 2025
    गोड्डा

    ललमटिया का टेरर सूर्या हांसदा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बीजेपी टिकट से लड़ चुका है चुनाव

    August 11, 2025
    Latest Posts

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध का सातवां दिन आज, CM हेमंत ने पूरी की ‘सात कर्म’ की रस्म

    August 11, 2025

    बंधु तिर्की ने ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात की, पेसा कानून पर दिए सुझाव

    August 11, 2025

    नो-ऑयल डाइट : सेहत का नया ट्रेंड… जानें इसके फायदे

    August 11, 2025

    केंद्र सरकार ने किसानों को दी राहत, फसल बीमा योजना के तहत ₹3,200 करोड़ की पहली किस्त जारी

    August 11, 2025

    ललमटिया का टेरर सूर्या हांसदा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बीजेपी टिकट से लड़ चुका है चुनाव

    August 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.