Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»एटक व संयुक्त मोर्चा समर्थकों के बीच हुई झड़प मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो को भेजा जेल, छापामारी जारी  
    क्राइम

    एटक व संयुक्त मोर्चा समर्थकों के बीच हुई झड़प मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो को भेजा जेल, छापामारी जारी  

    Team JoharBy Team JoharMarch 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : सिजुआ-जोगता के बीसीसीएल क्षेत्र संख्या-5 स्थित तेतुलमुडी कोलडंप में शुक्रवार को एटक तथा संयुक्त मोर्चा समर्थकों के बीच हुई झड़प के मामले में जोगता पुलिस ने (मजिस्ट्रेट बबलू दास, मनोज कुमार और राजाराम यादव) के लिखित शिकायत में तीन अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले में पुलिस ने गोलू शर्मा उर्फ रोहित यादव और बाँसजोरा निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले को लेकर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है, बहुत जल्द ही अन्य अपराधियों व उपद्रवियों की गिरफ्तारी संभव बताई जा रही है.

    बता दें कि मजिस्ट्रेट सह ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल धनबाद के  कनीय अभियंता बबलू दास ने जोगता थाना में लिखित शिकायत देकर 63 नामजद तथा 400 अज्ञात को आरोपित किया है. जिसमें राजा राम यादव, प्रकाश वर्मा, बूंदा चौहान,  शौकत खान, सपना सिंह, जुली सिंह, रीता देवी, हरेंद्र चौहान, अरुण चौहान, बादल प्रमाणिक,   अनुज सिन्हा, जसीम अंसारी, सुरेश महतो सहित अन्य लोग शामिल हैं.  इन सभी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालना, वाहन क्षतीग्रस्त करना, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कांड अंकित किया गया है.

    दूसरी प्राथमिकी एटक के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजाराम यादव कि शिकायत पर 35 लोगों को नामजद किया गया है. आरोपितो में हरेंद्र चौहान, अरूण चौहान, जसीम अंसारी, सुखदेव विद्रोही, अनुज सिन्हा सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट कर जख्मी करने एवं गोली-बम धमाका करने को लेकर  प्राथमिक दर्ज किया गया है.

    तीसरी प्राथमिकी बांसजोड़ा निवासी सह डीओ धारक के अधिकृत प्रतिनिधि मनोज कुमार के लिखित शिकायत के आधार पर 51 नामजद लोगों को आरोपित बनाया गया है. इस मामले में  विधायक ढुलू महतो,   राजाराम यादव, गोविंद चौहान, छोटू, रवानी, टोनी सिंह,  सुरेश चौधरी पर  रंगदारी, 5 लाख रुपये मांगने, 35 हज़ार छीनने, लाठी-ठंडा व फायरिंग करने का मामला दर्ज किया गया है.

    गोली-बम चलाने के मामले में पुलिस छापेमारी के साथ नाम कर रही है चिन्हित 

    विधि व्यवस्था डीएसपी धनबाद दीपक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और बताया कि एसआईटी गठन कर जांच करवाया जा रहा है. प्रभावशाली लोगो जो भी इसमें शामिल हैं, उन्हें चिन्हित कर कारवाई किया जाएगा. उन्होंने बताया कि ये जो घटना हुआ लोडिंग और अवैध वसूली को लेकर घटित हुआ है जिसे बख्शा नहीं जाएगा. वीडियो फुटेज और स्थानीय स्तर पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई किया जाएगा.

    AITUC Dhanbad Dhanbad Police Fir jharkhand johar live news United Front एटक जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड धनबाद धनबाद पुलिस प्राथमिकी संयुक्त मोर्चा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : लालू परिवार के करीबी सुभाष यादव को ED ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गये
    Next Article धनबाद मंडल कारा में जिला प्रशासन ने मारी रेड, नेल कटर व  कैंची समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.