Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 6:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला : बेखौफ बालू माफिया, SDPO को कुचलने की कोशिश, 17 के खिलाफ FIR
    झारखंड

    गुमला : बेखौफ बालू माफिया, SDPO को कुचलने की कोशिश, 17 के खिलाफ FIR

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में बालू माफिया का दुस्साहस काफी बढ़ गया है। ताजा मामला गुमला जिले का है, जहां एसडीपीओ को कुचलने की कोशिश की गई है। सिसई थाना इलाके में अवैध रूप से बालू लेकर जा रहे एक हाईवा ने बीती रात एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल को कुचलने की कोशिश की। हाईवा ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे एसडीपीओ और अन्य पुलिसकर्मियों को चोट आई और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद हाईवा ड्राइवर भागने में सफल रहा। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है।

    SDPO मनीष चंद्र लाल को कुचलने की कोशिश

    इस हाईवा को एक कार से स्कॉट किया जा रहा था। पुलिस ने कार में सवार वसीम मीर को गिरफ्तार कर लिया है। कार भी जब्त कर ली गई है। इस बाबत एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल और डिस्ट्रिक्ट माइन्स ऑफिसर रामनाथ राय ने सिसई थाने में अवैध बालू कारोबार से जुड़े 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

    एक आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

    इसमें बताया गया कि वे पूरी टीम के साथ मुर्गू नाम की जगह पर अवैध बालू लदी गाड़ियों को रोक रहे थे। तभी एक हाईवा के ड्राइवर ने उनकी हत्या की नीयत से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। बताया जा रहा कि पीछे से आ रही एक कार इन्हें स्कॉट कर रही थी। उसे रोका गया तो इसपर सवार लोग भागने लगे। इनमें से एक को पकड़ा गया है।

    vidh

    अवैध बालू तस्करों का तांडव

    12 दिसंबर को देवघर के मधुपुर अनुमंडल में अवैध बालू तस्करी करने वालों ने थाना प्रभारी हीरालाल तुबिद और थाने के अन्य पुलिसकर्मियों से मारपीट की। मामला बुढ़ई थाना इलाके का था। पुलिस की टीम ने जगदीशपुर रेल फाटक और सुगापहारी रेल फाटक के पास अवैध रूप से जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया। तस्करों ने अपने कई लोगों को बुला लिया और उनके साथ मारपीट की। बाद में पुलिस ने दो आरोपियों सचिन यादव और महबूब खान को गिरफ्तार किया। इसके पहले मई महीने में देवघर जिले के कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के साथ भी बालू तस्करों ने मारपीट की थी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : ईडी ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी को दूसरी बार भेजेगा समन, पूछताछ के लिए बुलाया कार्यालय
    Next Article रामगढ़ : रेलवे साइडिंग पर रैक अनलोडिंग को लेकर दो पक्ष भिड़े, झड़प में कई घायल

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    रांची में विशेष मध्यस्थता अभियान का समापन, 97 पारिवारिक मामलों का हुआ निपटारा

    June 20, 2025
    झारखंड

    “विविधता में एकता” भारत की सबसे बड़ी शक्ति है : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

    June 20, 2025
    झारखंड

    भारी बारिश के बीच विद्युत कर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि: अजय राय

    June 20, 2025
    Latest Posts

    रांची में विशेष मध्यस्थता अभियान का समापन, 97 पारिवारिक मामलों का हुआ निपटारा

    June 20, 2025

    “विविधता में एकता” भारत की सबसे बड़ी शक्ति है : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच विद्युत कर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि: अजय राय

    June 20, 2025

    जमशेदपुर में अब भी बाढ़ का संकट, सुवर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर…

    June 20, 2025

    मैरिज पैलेस में बनाये जा रहे थे अवैध हथियार और शराब, कैसे खुला राज… जानें

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.