Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Sep, 2025 ♦ 11:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ईमानदारी के साथ कानून लागू करें सीमा शुल्क अधिकारी
    देश

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ईमानदारी के साथ कानून लागू करें सीमा शुल्क अधिकारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि कानून को ईमानदारी से लागू करना सीमा शुल्क अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
    श्रीमती सीमारमण ने फरीदाबाद स्थिति राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और नारकोटिक्स अकादमी के परिसर में भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं केंद्रीय उत्पाद) अधिकारियों के 69वें बैच के पासिंग-आउट समारोह के दौरान यह बात कही। उन्होंने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाले 101 अधिकारियों को बधाई दी। इनमें 24 महिला अधिकारी भी शामिल हैं।
    वित्त मंत्री ने देश की सीमाओं पर लागू होने वाले सीमा शुल्क कानून तथा देश की आर्थिक सीमाओं की सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुये कहा कि इन अधिकारियों को व्यापार तथा उद्योग को प्रोत्साहन देना है। इसके अलावा पूरी निष्ठा के साथ राजस्व का संकलन करना तथा ईमानदारी के साथ कानून लागू करना अधिकारियों का दायित्व है। उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर लिया और उन्होंने पासिंग-आउट परेड का निरीक्षण किया।
    केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष पी.के. दास ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि अधिकारियों को कानून लागू करने तथा व्यापार को सुविधा देने के बीच उचित संतुलन कायम रखना होगा।
    पासिंग-आउट समारोह के दौरान प्रशिक्षण के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियां हासिल करने के लिए छह अधिकारी प्रशिक्षुओं को पदक प्रदान किये गये। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सुश्री मिशल क्वीनी डीकोस्टा को वित्त मंत्री का स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : निरसा से 5 साईबर अपराधी गिरफ्तार, लैपटॉप, 14 सिम, 16 पासबुक, 7 मोबाइल बरामद
    Next Article गुमला : विशेष व्यय प्रेक्षक बी मुरली कुमार ने व्यय लेखा कोषांग के साथ किया वीडियो कांन्फ्रेंसिंग, जांच के लिए दिए कई दिशा-निर्देश

    Related Posts

    कारोबार

    बढ़त के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, फिर अचानक आई गिरावट

    September 3, 2025
    देश

    दिल्ली दंगा साजिश केस, उमर खालिद-शरजील इमाम समेत कई की जमानत याचिका खारिज..

    September 2, 2025
    देश

    पीएम मोदी ने राजद-कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- ‘मां का अपमान बर्दाश्त नहीं’

    September 2, 2025
    Latest Posts

    पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने बॉडीगार्ड को बीच सड़क की बेइज्जत, पुलिस एसोसिएशन ने DGP को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की

    September 3, 2025

    बढ़त के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, फिर अचानक आई गिरावट

    September 3, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह की महत्वपूर्ण बैठक, लेंगे कई निर्णय

    September 3, 2025

    करमा पर्व पर रांची की महिलाओं को मिला तोहफा, मंईयां योजना के तहत ₹94 करोड़ की राशि जारी

    September 3, 2025

    राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सहित चार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज… जानें क्यों

    September 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.