Gumla : जिले में फाइलेरिया (Filariasis) उन्मूलन के लिए चल रहे Mass Drug Administration (MDA) अभियान के तहत अब तक 92.95% लोगों को दवा दी जा चुकी है। जिला प्रशासन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग शेष लोगों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष मॉप-अप गतिविधियां चला रहा है।
डीसी के निर्देश पर विशेष ध्यान
डीसी प्रेरणा दीक्षित ने सभी संबंधित टीमों को निर्देश दिए हैं कि वे उन क्षेत्रों में खास ध्यान दें, जहां अभी तक दवा का सेवन नहीं हुआ है।
- हाई प्रायोरिटी विलेज
- रिफ्यूजल पॉकेट (जहाँ लोग दवा लेने से बच रहे हैं)
- त्योहार या अन्य कारणों से छूटे हुए समुदाय
इन जगहों में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है और दवा खिलाने का काम कर रही है।
फाइलेरिया प्रभावित गांवों में अतिरिक्त सतर्कता
उन गांवों में जहाँ पहले फाइलेरिया के मरीज पाए गए थे, टीमों द्वारा पुनः भ्रमण कर छूटे हुए लोगों को दवा दी जा रही है। इसका उद्देश्य संक्रमण की श्रृंखला को पूरी तरह तोड़ना और बीमारी को जड़ से खत्म करना है।
सहयोगी संस्थाओं का सक्रिय योगदान
अभियान को सफल बनाने में पीरामल फाउंडेशन की टीम ने भी अहम योगदान दिया है।
- समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाई
- दवा सेवन सुनिश्चित कराने में मदद की
- अभियान के समन्वय में सहयोग किया
राज्य सरकार ने यह लक्ष्य रखा है कि समयसीमा के भीतर जिले में 100% कवरेज सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए मॉनिटरिंग, फील्ड विजिट और सामुदायिक संवाद लगातार चल रहे हैं।
Also Read : 500 जिलों में महिला जन सुनवाई, NCW ने की बड़ी पहल


