Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सदर अस्पताल में कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जमकर हंगामा, काउंटर की बैरिकेडिंग तोड़ अंदर घुसी भीड़
    जोहार ब्रेकिंग

    सदर अस्पताल में कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जमकर हंगामा, काउंटर की बैरिकेडिंग तोड़ अंदर घुसी भीड़

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2020Updated:July 25, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। देश-दुनिया में तबाही मचाने वाले कोरोनावायरस का संक्रमण अब झारखंड में भी बेकाबू होता जा रहा है। आए दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच एक ओर जहां लोग जल्द अपनी जांच करवाकर इलाज कराने को बेताब हैं तो दूसरी ओर राज्य में जांच रिपोर्ट मिलने में कई दिनों का समय लग रहा है। इस कारण लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसका असर शनिवार को रांची के सदर अस्पताल में देखने को मिला। जहां 10 दिन पहले दिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं मिलने और कल आने की बात कहने पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। फिर क्या था गुस्साए लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा कर दी। खूब हंगामा हुआ।

    काउंटर की तोड़ी बैरिकेडिंग

    आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। जब रिपोर्ट मिलने में देरी होने लगी तो लोग काउंटर में बैरिकेडिंग को तोड़ काउंटर के भीतर भी चले गए। एक साथ करीब तीन से चार दर्जन की भीड़ देख अस्पताल प्रबंधन ने भी गुस्साकर काउंटर को बंद कर दिया। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। कुछ देर बाद सिविल सर्जन के निर्देश पर अस्पताल कर्मियों ने सभी को समझा-बुझा कर शांत कराया।

    क्या कहते हैं लोग

    बवाल काट रहे लोगों का कहना है कि सदर अस्‍पताल में पहले तो जांच में देरी हो रही थी। लेकिन, अब जांच के बाद रिपोर्ट आने में भी देरी होने लगी है। इस कारण सदर अस्पताल की लाल बिल्डिंग के रिपोर्ट काउंटर में लोगों ने जमकर हंगामा किया।

    आक्रोशित लोगों ने अस्पताल प्रबंधन को भला-बुरा तक कह डाला। लोगों का कहना है कि कई लोगों ने 10 दिन पूर्व अपना कोरोना जांच कराया है। हर दिन रिपोर्ट लेने के लिए पहुंचने पर कल आने को कहा जाता है।

    coronavirus in jharkhand Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में दो एएसआई सहित पुलिस के 8 जवान कोरोना पॉजिटिव, विभाग में मचा हड़कंप
    Next Article रांची के न्यूरो सर्जन सीबी सहाय व हिनू रजिस्ट्री ऑफिस के तीन सदस्य मिले कोरोना संक्रमित

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.