Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Sep, 2025 ♦ 4:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हरमू में छात्रावास को खाली करने को लेकर जमकर हंगामा, 250 के खिलाफ FIR दर्ज
    झारखंड

    हरमू में छात्रावास को खाली करने को लेकर जमकर हंगामा, 250 के खिलाफ FIR दर्ज

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2022Updated:March 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : हरमू विद्यानगर स्थित नवीन सरना कॉलेज के छात्रावास को खाली करने को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष के लोगों ने छात्रावास में जमकर उत्पात मचाया। छात्रावास के पीछे की चहारदिवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। छात्रावास में घुसकर तोड़फोड़ की गई। छात्रावास में रहने वालों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई। लोग लाठी, डंडा, हथौड़ा जैसे हथियारों के साथ पहुंचे थे। हंगामे के कारण चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार एक स्थानीय व्यक्ति छात्रावास की जमीन पर दावेदारी कर रहा था।

    जमीन पर मालिकाना हक को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। आरोप है कि जमीन पर कब्जा करने के लिए एक पक्ष बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों को लेकर छात्रावास पहुंच गया। इसके बाद लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। इस घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुखदेवनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास में हंगामा करने वाले लोगों की तलाश की गई। सभी वहां से फरार हो गए थे। इधर, छात्रों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस देर से पहुंची।

    250 के खिलाफ सुखदेवनगर थाने में दर्ज कराई FIR
    छात्रावास में रहने वाले छात्र करमा उरांव, कमल उरांव, नागेश्वर उरांव, अजय भगत, आलोक उरांव, संजय उरांव समेत अन्य लोगों ने एक नामजद समेत 250 अज्ञात के खिलाफ सुखदेवनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि बुधवार सुबह करीब दस बजे 200 से 250 संख्या में लोग हथियारों से लैस होकर छात्रावास घुस गए। उनसे 50 लाख की रंगदारी मांगी। इसके बाद जमीन कब्जा करने आए लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दिया। चहारदिवारी गिरा दी और बाथरूम, हॉल व अन्य जगहों पर रखी सामग्री को तोड़ दिया। मौजूद छात्रों के साथ मारपीट हुई। सभी छात्रों का मोबाइल छीन लिया गया। जान से मारने की धमकी भी दी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRJD सुप्रीमो लालू प्रसाद के खिलाफ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस दर्ज किया, 75 अन्य लोगो पर भी केस दर्ज
    Next Article केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 5.2 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की तत्काल कोई जानकारी नहीं

    Related Posts

    जमशेदपुर

    गालूडीह रेलवे स्टेशन पर कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन, ट्रेन सेवाएं ठप…

    September 20, 2025
    झारखंड

    शांति टावर की दुकान में लगी आ’ग, त्योहार से पहले जलकर खाक हुआ सारा सामान

    September 20, 2025
    झारखंड

    वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार को मिली नई जिम्मेदारी, केंद्र सरकार की हिंदी सलाहकार समिति में हुए शामिल

    September 20, 2025
    Latest Posts

    गालूडीह रेलवे स्टेशन पर कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन, ट्रेन सेवाएं ठप…

    September 20, 2025

    शांति टावर की दुकान में लगी आ’ग, त्योहार से पहले जलकर खाक हुआ सारा सामान

    September 20, 2025

    वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार को मिली नई जिम्मेदारी, केंद्र सरकार की हिंदी सलाहकार समिति में हुए शामिल

    September 20, 2025

    CM हेमंत सोरेन से मिले पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के सदस्य, रावण दहन कार्यक्रम का दिया निमंत्रण

    September 20, 2025

    लोहरदगा कोर्ट में हंगामा, शादी करने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत नाजुक…

    September 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.