Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर गुमला वार्ड सदस्य ने दी जान
    झारखंड

    ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर गुमला वार्ड सदस्य ने दी जान

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2024Updated:December 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला: जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के केचकी बंडा पाठ गांव में वार्ड सदस्य और सहिया रीमा उरांव ने शनिवार को आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. रीमा के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बिशुनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मृतका की मां और बहन ने रीमा के पति मनोज उरांव, ससुर रगड़ू उरांव और सोतेली सास रहमनिया उरांव पर लगातार प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है. रीमा की बहन प्रतिमा कुमारी ने बताया कि उसकी बहन शांत स्वभाव की थी और उसकी शादी 2011 में हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि रीमा का पति, ससुर और सास उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे. अक्सर रीमा अपने तीन बच्चों को लेकर मायके पैदल आ जाती थी.

    बहन ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान 13 नवंबर को रीमा के साथ ससुराल में मारपीट की गई थी, जिससे उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे. परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने रीमा को आत्महत्या करने पर मजबूर किया या यह एक सुनियोजित हत्या हो सकती है. ससुराल पक्ष के रगड़ू उरांव ने पुलिस को बताया कि पिछले छह महीनों से रीमा के साथ मारपीट नहीं की गई थी. पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है. एएसआई प्रमोद कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि यह आत्महत्या है या हत्या.

     

    आत्महत्या एएसआई प्रमोद कुमार केचकी बंडा पाठ गांव गुमला तीन बच्चे न्याय पुलिस जांच पोस्टमार्टम प्रताड़ना प्राथमिकी बिशुनपुर थाना मनोज उरांव मानसिक प्रताड़ना मारपीट रगड़ू उरांव रहमनिया उरांव रीमा उरांव वार्ड सदस्य विधानसभा चुनाव शारीरिक प्रताड़ना ससुराल पक्ष सहिया हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर में पर्यटन सीजन के मद्देनजर नगर निगम अलर्ट, सफाई व्यवस्था के लिए दिए गए विशेष निर्देश
    Next Article Breaking इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म, रविन्द्र नाथ महतो बने विधानसभा स्पीकर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: तीन साल में धनबाद के 1,108 अवैध कोयला खदानें बंद, 26,740 टन से ज्यादा कोयला जब्त

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: तीन साल में धनबाद के 1,108 अवैध कोयला खदानें बंद, 26,740 टन से ज्यादा कोयला जब्त

    August 5, 2026

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.