Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 3:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»फेक वीडियो मामले में शहीद की पत्नी को बदनाम करने वाले बाप-बेटा गिरफ्तार
    ट्रेंडिंग

    फेक वीडियो मामले में शहीद की पत्नी को बदनाम करने वाले बाप-बेटा गिरफ्तार

    Sneha KumariBy Sneha KumariJune 8, 2025Updated:June 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शहीद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : हरियाणा के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी का फेक अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया है। यह मामला साइबर क्राइम के साथ-साथ सामाजिक संवेदनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला है।

    गुरुग्राम साइबर थाना में दर्ज शिकायत के बाद तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने बिहार पुलिस की साइबर टीम के साथ मिलकर गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दोबलिया गांव में छापेमारी कर आरोपी मोहिबुल हक (45) और उसका बेटा गुलाम जिलानी (20) को गिरफ्तार किया।

    #BiharPolice एवं हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में AI के माध्यम से पहलगांव हमले में शहीद मेजर विनय नरवाल की पत्नी का अश्लील वीडियो बना कर YouTube Channel पर वीडियो शेयर करने के मामले में घटना में संलिप्त दो अभियुक्त…(1/2)
    .
    .#HainTaiyaarHum #Bihar pic.twitter.com/gx8yRW5C8O

    — Bihar Police (@bihar_police) June 7, 2025

    पुलिस के अनुसार, दोनों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से फर्जी वीडियो बनाकर ‘SS Real Point’ नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और पुलिस जांच शुरू हो गई।

    गिरफ्तारी के समय उनके पास से वीडियो बनाने में इस्तेमाल किए गए लैपटॉप, मोबाइल और अन्य डिवाइस जब्त किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों इससे पहले भी ऐसे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल चुके हैं। पुलिस अब उनके डिजिटल रिकॉर्ड और बैंक लेनदेन की भी जांच कर रही है। दोनों को गोपालगंज कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर गुरुग्राम लाया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मामले में आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

    Also Read : राजधानी में पहली बार चोरों ने दर्ज कराया केस, बोला- चोरी करने गए तो लोगों में धुन दिया 

     

    AI तकनीक SS Real Point YouTube अश्लील वीडियो आईटी एक्ट कानूनी कार्रवाई गुरुग्राम साइबर थाना गुलाम जिलानी गोपालगंज डिजिटल जांच दोबलिया गांव पुलिस गिरफ्तारी फेक वीडियो बिहार मांझागढ़ थाना मोहिबुल हक लेफ्टिनेंट विनय नरवाल वायरल साइबर क्राइम सोशल मीडिया हरियाणा हिमांशी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में पहली बार चोरों ने दर्ज कराया केस, बोला- चोरी करने गए तो लोगों ने धुन दिया
    Next Article तेज रफ्तार ट्रक ने ली युवक की जान, ममेरी बहन की हालत नाजुक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    टंडवा में तीन युवकों की गिरफ्तारी पर सवाल, कुख्यात आजाद सरकार ने किया यह पोस्ट

    October 24, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    चौथे साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का आगाज, सीएम हेमंत कर रहे उद्घाटन… देखें LIVE

    October 24, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, IG अभियान ने बनाई रणनीति

    October 24, 2025
    Latest Posts

    पिता के दशकर्म के दिन युवक पर चली गोली, इलाके में दहशत

    October 24, 2025

    सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात : सीएम हेमंत सोरेन

    October 24, 2025

    छठ पूजा में शामिल होने गए थे गृह स्वामी, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ

    October 24, 2025

    टंडवा में तीन युवकों की गिरफ्तारी पर सवाल, कुख्यात आजाद सरकार ने किया यह पोस्ट

    October 24, 2025

    फरार माओवादी सुखराम मुंडा के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया कोर्ट का इश्तिहार

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.