Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Farmers Protest : किसानों का दिल्ली कूच, चिल्ला बॉर्डर पर भारी जाम, जानें क्या है डिमांड
    जोहार ब्रेकिंग

    Farmers Protest : किसानों का दिल्ली कूच, चिल्ला बॉर्डर पर भारी जाम, जानें क्या है डिमांड

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में हजारों किसान आज नोएडा से दिल्ली कूच करने के लिए निकल पड़े हैं. किसान लंबे समय से नोएडा की तीनों अथॉरिटी का घेराव करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रविवार को मांगों पर सहमति न बनने के बाद उन्होंने ‘दिल्ली चलो’ का नारा बुलंद किया. उनका मुख्य उद्देश्य संसद का घेराव करना है और वे भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को 10 फीसदी विकसित प्लॉट देने और नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ की मांग कर रहे हैं.

    नोएडा व दिल्ली पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा

    किसानों के आंदोलन के मद्देनजर नोएडा और दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है. कई जगहों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और कुछ किसान नेताओं को नजरबंद किया गया है. चिल्ला बॉर्डर पर भारी जाम लगने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है. दिल्ली-नोएडा और चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस पूरी मुस्तैदी से किसानों को रोकने का प्रयास कर रही है, जिससे भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है. ट्रैफिक असुविधा होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है.

    प्रदर्शनकारी किसानों की क्या हैं मांगें

    किसान नई भूमि अधिग्रहण नीति लागू करने की मांग कर रहे हैं, जिसके तहत 1 जनवरी 2014 के बाद अधिग्रहित भूमि पर चार गुना मुआवजा मिलना चाहिए. इसके अलावा, वे चाहते हैं कि गौतमबुद्ध नगर जिले में 10 साल से रुके हुए सर्किल रेट को बढ़ाया जाए और किसानों को 10 फीसदी विकसित प्लॉट के साथ मुआवजा दिया जाए. किसानों का यह भी कहना है कि भूमि अधिग्रहण के बदले भूमिधर और भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्विकास के लाभ मिलना चाहिए.

    क्यों प्रोटेस्ट कर रहे हैं किसान

    रविवार को किसान नेताओं की नोएडा अथॉरिटी, पुलिस और जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक हुई, जो तीन घंटे तक चली. हालांकि, वार्ता में कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका, जिससे किसानों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया.

    इन सड़कों का हुआ डायवर्जन?

    1- चिल्ला बॉर्डर से ग्रेटर-नोएडा की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर 14ए फ्लाई ओवर से गोल चक्कर चौक सेक्टर 15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुण्डपुरा चौक से गन्तव्य को जा सकेंगे.
    2- डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्म सिटी फ्लाईओवर से सेक्टर 18 होकर एलीवेटेड का प्रयोग कर गंतव्य को जा सकेंगे.
    3- कालिंदी बॉर्डर दिल्ली से आने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर 37 होकर गंतव्य को जा सकेंगे.
    4- ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चरखा गोलचक्कर से कालिंदी कुंज होकर गन्तव्य को जा सकेंगे.
    5- ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन हाजीपुर अंडरपास से कालिंदी कुंज की ओर और सेक्टर 51 से सेक्टर 60 से मॉडल टाउन होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.
    6- यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर गंतव्य को जा सकेंगे.
    7- पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरकर सिरसा, परीचौक होकर दिल्ली जाने वाले वाहन सिरसा पर ना उतरकर दादरी, डासना होकर गंतव्य को जा सकेंगे.
    8- आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित गंतव्य की ओर भेजा जाएगा.

    https://x.com/ANI/status/1863442045790232732

    Also Read: गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव, अब इन्हें भी मिलेगा लाभ

    10 percent developed plots 10 फीसदी विकसित प्लॉट Chilla Border Chilla Border jam Compensation Delhi March Demonstration diversion DND Border emergency vehicles farmers movement farmers' demands farmers' protest Gautam Buddha Nagar Greater Noida helpline number Kalindi Border Land Acquisition new land acquisition law Noida Noida Authority Peripheral Expressway police security traffic inconvenience Traffic Jam United Kisan Morcha Yamuna Expressway आपातकालीन वाहन कालिंदी बॉर्डर किसान आंदोलन किसान प्रोटेस्ट किसान मांगें गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा चिल्ला बॉर्डर चिल्ला बॉर्डर जाम ट्रैफिक असुविधा ट्रैफिक जाम डायवर्जन डीएनडी बॉर्डर दिल्ली कूच नया भूमि अधिग्रहण कानून नोएडा नोएडा अथॉरिटी पुलिस सुरक्षा पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे प्रदर्शन भूमि अधिग्रहण मुआवजा यमुना एक्सप्रेस-वे संयुक्त किसान मोर्चा हेल्पलाइन नम्बर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज जारी हो सकता है एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का परिणाम
    Next Article रेलवे ट्रैक पर युवक की मिली बॉडी, शिनाख्त में GRP जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.