Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 6:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»मशहूर अभिनेता सतीश शाह का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
    मनोरंजन

    मशहूर अभिनेता सतीश शाह का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सतीश शाह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बॉलीवुड और टीवी के मशहूर अभिनेता सतीश शाह का शनिवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। 25 अक्टूबर की दोपहर करीब 2:30 बजे, 74 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली।

    सतीश शाह ने अपने लंबे करियर में कई हिट फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी के सुपरहिट कॉमेडी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में निभाए गए इंद्रवदन साराभाई (इंदु) के किरदार से मिली। इस शो में उनकी कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। आज भी सोशल मीडिया पर उनके डायलॉग और सीन खूब वायरल होते हैं।

    सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को मुंबई में हुआ था। वे गुजराती मूल के थे। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से अभिनय का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। साल 1972 में उन्होंने डिजाइनर माधु शाह से शादी की थी।

    सतीश शाह ने 1980 के दशक में अभिनय की शुरुआत की थी। उनका टीवी शो ‘यह जो है जिंदगी’ (1984) बेहद लोकप्रिय हुआ, जिसमें उन्होंने 55 अलग-अलग किरदार निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाई।

    उनके निधन से बॉलीवुड और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशंसक और साथी कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

     

    कल होगा अंतिम संस्कार मशहूर अभिनेता सतीश शाह का निधन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसमस्तीपुर में चुनाव के लिए 800 वाहन जब्त, कर्मियों ने सुविधाओं के अभाव की शिकायत की
    Next Article IND vs AUS : भारत ने तीसरा वनडे 9 विकेट से जीता, रोहित-कोहली की जोड़ी चमकी

    Related Posts

    मनोरंजन

    रवि दुबे ‘रामायण’ के लिए बदल रहे पूरी दिनचर्या, कैसे क्या कर रहे… जानिये

    October 25, 2025
    मनोरंजन

    प्रभास के बर्थडे पर ‘स्पिरिट’ से बड़ा सरप्राइज… जानिए क्या

    October 24, 2025
    मनोरंजन

    राम चरण और उपासना कोनिडेला दूसरी बार बनेंगे माता-पिता, गोदभराई में सितारों का जमावड़ा

    October 23, 2025
    Latest Posts

    निर्लज्ज बनकर घाटशिला उपचुनाव में वोट मांग रहा इंडी गठगबंधन: बाबूलाल मरांडी

    October 25, 2025

    गुमला के पारसा गांव में तीन महीने से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

    October 25, 2025

    पाकुड़ में सड़क का बुरा है हाल, बाईपास से मेन रोड तक गड्ढों का जाल

    October 25, 2025

    छठ महापर्व में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर, IG ने दिये विशेष दिशा-निर्देश

    October 25, 2025

    गिरिडीह में मवेशी तस्करों को तीखी चोट, 26 पशुओं से लदे 3 वाहन जब्त, चालक फरार

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.