Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 10:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह: खेत में मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
    झारखंड

    गिरिडीह: खेत में मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गिरिडीह। जिला के बेंगाबाद थाना अंतर्गत मोतीलेदा पंचायत के केंदुआगढ़ा में एक किसान का शव खेत से बरामद किया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है कि किसान के शरीर पर चोट के निशान हैं। जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

    बताया जाता है कि केंदुआगढ़ा निवासी 60 वर्षीय बंधु महतो शुक्रवार की शाम चार बजे अपने खेत फसल देखने गए हुए थे। देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटे. जिसके बाद उनकी पत्नी ने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण किसान की खोज में खेत की तरफ गए. इस दौरान मृतक बंधु महतो के मोबाइल पर फोन करने पर लगातार मोबाइल की घंटी बजती रही. खोजते-खोजते ग्रामीणों ने पहले जंगल के पास खेत में उनका मोबाइल और साइकिल गिरा हुआ पाया। जिससे थोड़ी ही दूरी पर मृतक का शव खेत में पड़ा हुआ देखा गया। ग्रामीणों के सहयोग से मृतक का शव रात को घर लाया गया। घर लाने के बाद शव को देखने से शरीर पर चोट के निशान पाए गए।

    इस बाबत परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि किसान की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है. बताया जाता है कि किसान का कोई पुत्र नहीं है और घर पर वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। वह खेती बारी कर अपना जीवन यापन करता था। घटना के बाद ग्रामीण सकते में है और पुलिस से मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।फिलहाल बेंगाबाद थाना प्रभारी दीपक कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर नाम लेके जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव : महागठबंधन में कांग्रेस का दबाव आया काम, मिल सकती है 65 से 68 सीटें, यहां जानें कैसे?
    Next Article पलामू: पानी में मिला नवजात बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025
    झारखंड

    रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

    September 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन बारिश के आसार

    September 18, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    September 18, 2025

    रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

    September 18, 2025

    बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, आज PEC की अहम बैठक

    September 18, 2025

    अमित शाह आज रोहतास और बेगूसराय में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.