Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विवाहिता की संदिग्ध मौ’त, ससुरालवालों पर जहर देने का आरोप
    झारखंड

    विवाहिता की संदिग्ध मौ’त, ससुरालवालों पर जहर देने का आरोप

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2025Updated:November 5, 2025No Comments2 Mins Read63
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विवाहिता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के लकड़ीगंज गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय जानकी देवी, पत्नी अजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

    जानकी की मां ने बताया कि घटना से एक दिन पहले उनकी बेटी को ससुरालवालों ने जहर दिया था। इसके बाद उसे देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। मां के अनुसार, दामाद अजय कुमार ने फोन कर सूचना दी थी कि जानकी ने जहर खा लिया है, लेकिन इसके बाद उसने सास का नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया, जिससे संपर्क नहीं हो सका। बाद में समधी के माध्यम से पता चला कि जानकी को अस्पताल लाया गया है। जब परिवार अस्पताल पहुंचा, तब जानकी की हालत गंभीर थी और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

    घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और ससुरालवालों पर साजिश के तहत जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अजय कुमार का किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध था, इसी कारण उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

    रिखिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि यदि मृतका के परिवार की ओर से लिखित शिकायत दी जाती है, तो नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ससुराल पक्ष से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

    Also Raed : गिरिडीह इको पार्क का होगा और विकास, जापान सरकार करेगी मदद

    Married woman dies under suspicious circumstances in Deoghar; her parents accuse her in-laws of murder देवघर में विवाहिता की संदिग्ध मौत मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह इको पार्क का होगा और विकास, जापान सरकार करेगी मदद
    Next Article अचानक धधक उठी NH-33 पर खड़ी चमचमाती कार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.