Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jul, 2025 ♦ 6:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी»मजदूर के पास मिले असली के जगह मनोरंजन बैंक के नकली नोट, फिर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का खेल
    खूंटी

    मजदूर के पास मिले असली के जगह मनोरंजन बैंक के नकली नोट, फिर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का खेल

    Sneha KumariBy Sneha KumariJuly 9, 2025Updated:July 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मनोरंजन बैंक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी के तोरपा प्रखंड के एरमेरे गांव में वन विभाग द्वारा मजदूरों को नकली “मनोरंजन बैंक” के नोट दिए जाने का मामला सामने आया है। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें पौधारोपण के काम के बदले असली पैसे के बजाय खिलौना जैसे नकली नोट मिले हैं, जिन पर “मनोरंजन बैंक” साफ लिखा हुआ है। इस घटना से मजदूरों में आक्रोश है और वे इसे उनके साथ धोखा बता रहे हैं।

    ग्राम प्रधान ने लगाए आरोप

    ग्राम प्रधान बेर्नाड आइंड ने आरोप लगाया है कि वनरक्षी राहुल कुमार महतो ने रविवार देर शाम उन्हें एक बंडल नकली नोट देकर मजदूरों में बाँटने को कहा। यह पौधारोपण योजना के तहत मजदूरी भुगतान के लिए था, जिसमें 25,000 पौधे लगाने की बात है। जब मजदूरों ने इन नोटों को दुकानों पर चलाने की कोशिश की, तब उन्हें पता चला कि ये नोट असली नहीं हैं।

    वन विभाग ने किया आरोपों से इनकार

    वन विभाग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह मामला विभाग को बदनाम करने की साजिश है। विभाग के अनुसार, मजदूरों को भुगतान हमेशा विभागीय प्रक्रिया से सीधे किया जाता है, न कि किसी को पैसे देकर बाँटने को कहा जाता है। विभाग ने बताया कि एक ग्रामीण पहले से मनोरंजन बैंक के नकली नोट रखे था, और वनरक्षी राहुल ने उसे देखकर केवल ग्राम प्रधान को दिखाया था, लेकिन उस बात को गलत तरीके से फैलाया गया।

    जांच की मांग

    मजदूरों और स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि दोषियों पर उचित कार्रवाई हो सके और मजदूरों को उनका हक मिल सके।

    Also Read : Swiggy में सेल्स मैनेजर पद पर वैकेंसी

    Also Read : धनबाद रेलवे अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में अचानक छत टूटी और गिरा कुत्ता

    departmental controversy Entertainment Bank Ermere village fake currency fake money usage fake notes forest department Forest Department denial forest guard Rahul Kumar Mahato government scheme irregularities Jharkhand news Khunti labor fraud plantation scheme rural Jharkhand news rural outrage Torpa block village head Bernard Aind wage payment dispute wage scam Worker Exploitation एरमेरे गांव खूंटी ग्राम प्रधान बेर्नाड आइंड ग्रामीण आक्रोश झारखंड ग्रामीण खबरें झारखंड समाचार तोरपा प्रखंड नकली करेंसी नकली नोट नकली पैसे का इस्तेमाल पौधारोपण योजना मजदूर शोषण मजदूरी घोटाला मजदूरी भुगतान विवाद मजदूरों के साथ धोखा मनोरंजन बैंक वन विभाग वन विभाग विवाद वनरक्षी राहुल कुमार महतो विभागीय घोटाला सरकारी योजना में धांधली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSwiggy में सेल्स मैनेजर पद पर वैकेंसी
    Next Article दक्षिण पूर्व रेलवे में आरक्षण चार्ट की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

    Related Posts

    गढ़वा

    गढ़वा में जंगली हाथी ने महिला को कुचला, घर किया क्षतिग्रस्त

    July 9, 2025
    झारखंड

    अदाणी फाउंडेशन के नेत्र जांच शिविर में छात्राओं समेत 128 के आंखों की हुई जांच

    July 9, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में फिर मिले 18 शक्तिशाली IED बम, किये गये डिफ्यूज (VIDEO)

    July 9, 2025
    Latest Posts

    गढ़वा में जंगली हाथी ने महिला को कुचला, घर किया क्षतिग्रस्त

    July 9, 2025

    पटना में पप्पू यादव नहीं मिल पाये राहुल गांधी से, गाड़ी पर चढ़ने से अंगरक्षकों ने रोका

    July 9, 2025

    डायबिटीज सहित कई बीमारियों में फायदेमंद है सदाबहार के फूल

    July 9, 2025

    अदाणी फाउंडेशन के नेत्र जांच शिविर में छात्राओं समेत 128 के आंखों की हुई जांच

    July 9, 2025

    चाईबासा में फिर मिले 18 शक्तिशाली IED बम, किये गये डिफ्यूज (VIDEO)

    July 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.