Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Nov, 2025 ♦ 4:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एक्सपो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे एक्सपो उत्सव मेले में रविवार को जबरदस्त भीड़ उमड़ी। मेले का छठा दिन लोगों के उत्साह से खास बन गया। करीब एक लाख से ज्यादा लोगों ने एक्सपो का दीदार किया। सभी हैंगरों और स्टॉल्स पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं। स्टॉलधारक भी इस भीड़ से बेहद खुश नजर आए।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया रंग

    शनिवार को आयोजित मिडनाइट कार्निवल में हजारों लोगों ने शिरकत की थी। वहीं रविवार को पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों और युवाओं का उत्साह देखने लायक था। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेले का समय भी बढ़ा दिया गया। इसी दौरान चल रहे रक्तदान शिविर का रविवार को अंतिम दिन था, जिसमें लगभग 100 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

    सोमवार को आखिरी दिन, मिलेगी खास छूट

    कल यानी सोमवार को एक्सपो का समापन होगा। जो लोग अब तक नहीं पहुंच पाए हैं, वे रात 8 बजे तक मेले का आनंद उठा सकते हैं। समापन समारोह शाम 4 बजे से होगा, जिसमें मुख्य अतिथि जेएफएस अंकुर झुनझुनवाला (नेशनल प्रेसिडेंट, जेसीआई इंडिया) और मुख्य वक्ता जेएफएस रखी जैन (पास्ट नेशनल प्रेसिडेंट 2021, जेसीआई इंडिया) होंगी। विशिष्ट अतिथि जेएफडी गौरव अरोड़ा (मंडल अध्यक्ष, जेसीआई इंडिया मंडल 3) होंगे।

    मेले के आखिरी दिन सबसे ज्यादा बिक्री होती है। सभी स्टॉलधारक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष डिस्काउंट देते हैं। खासकर बाहर से आए विदेशी स्टॉल्स आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। अफगानिस्तान, ईरान, दुबई, तुर्की, सिंगापुर, थाईलैंड, कोरिया और मलेशिया के स्टॉल्स पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। वहीं, अलीगढ़, हरियाणा, केरल, हैदराबाद, राजस्थान, लुधियाना, चंडीगढ़, मुंबई और बैंगलोर से आए व्यापारियों ने भी अपनी खास पेशकश से लोगों का दिल जीता।

    Also Read : एक्सपो उत्सव : मिडनाइट बाजार और लक्ष्य द बैंड ने लोगों को लुभाया, रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन

    children's painting Expo Utsav: Crowds gathered on the sixth day fancy dress and dance competitions captivated the audience. एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन बच्चों के पेंटिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 22 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : तदाशा मिश्र को बनाया गया प्रभारी डीजीपी, अधिसूचना जारी

    November 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भ्रष्टाचार और असफलता का पर्याय बनी भाजपा कर रही जनता को गुमराह : झामुमो

    November 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रसूखदार कैदियों के लिए जेल में अय्याशी का पूरा इंतजाम कर रही है हेमंत सरकार : बाबूलाल

    November 6, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : तदाशा मिश्र को बनाया गया प्रभारी डीजीपी, अधिसूचना जारी

    November 6, 2025

    भ्रष्टाचार और असफलता का पर्याय बनी भाजपा कर रही जनता को गुमराह : झामुमो

    November 6, 2025

    रसूखदार कैदियों के लिए जेल में अय्याशी का पूरा इंतजाम कर रही है हेमंत सरकार : बाबूलाल

    November 6, 2025

    अवैध लॉटरी गिरोह के पांच धंधेबाज गिरफ्तार, लाखों के टिकट और लैपटॉप बरामद

    November 6, 2025

    बैंक लूटकांड के आरोपी राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को मिली जमानत

    November 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.