Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एक्जिट पोल: गुजरात में फिर भाजपा, हिमाचल में करीबी मुकाबला, दिल्ली में आप का जादू
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्जिट पोल: गुजरात में फिर भाजपा, हिमाचल में करीबी मुकाबला, दिल्ली में आप का जादू

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2022No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : गुजरात में दूसरे चरण का मतदान सोमवार को खत्म हो गया। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश, गुजरात में विधानसभा चुनाव और दिल्ली नगर निगम चुनाव के उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। हिमाचल में 68 सीटों पर 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी, जबकि गुजरात में 182 सीटों पर दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को वोट डाले गए। इसके नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। वहीं, एमसीडी के लिए मतदान चार दिसंबर को था, इसके परिणाम सात दिसंबर को आएंगे। इससे पहले एग्जिट पोल के रूझान आ गए हैं। कई एजेंसियों ने सर्वे कर के लोगों के मन की बात जानने की कोशिश की है। ऐसे में हम लाए हैं सभी एग्जिट पोल का पोल या एग्जिट पोल्स का विश्लेषण, यानि अगर सभी रुझानों को एक साथ रखते हुए जनता के मूड को समझने की कोशिश करें, तो गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कौन सत्ता पर काबिज हो सकता है। आइए जानते हैं…

    गुजरात चुनाव का एग्जिट पोल :
    जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में दावा किया है कि गुजरात में भाजपा 117 से 140 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को यहां 35 से 51 सीटें मिल सकती है। वहीं, यहां आम आदमी पार्टी को 6 से 13 सीटें मिल सकती हैं। गुजरात विधानसभा चुनावों में टीवी 9 ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा द्वारा 125 से 130 सीटें जीतने का दावा किया है। कांग्रेस को यहां 40 से 50 सीटें मिल सकती है। यहां आम आदमी पार्टी को तीन से पांच सीटें मिल सकती हैं। न्यूज 18 न्यूज एक्स के एग्जिट पोल में भाजपा को 132, कांग्रेस ने 38, आप 07 और अन्य के खाते में 05 सीटें जाती दिख रही हैं। रिपब्लिक पी-मारक्यू ने सर्वे के बाद अपने एग्जिट पोल में दावा किया है कि गुजरात में भाजपा को 128 से 140 सीटें और कांग्रेस को 30 से 42 सीटें मिल सकती हैं। यहां आम आदमी पार्टी को एक से तीन सीटें ही मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य को एक सीट मिल सकती है।

    हिमाचल प्रदेश चुनाव का एग्जिट पोल
    इंडिया न्यूज-जन की बात के सर्वे में 32-40 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 27-34, आम आदमी पार्टी को 0 और अन्य को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। न्यूज 18 का सर्वे में 36 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 30, आम आदमी पार्टी को 0 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। जी न्यूज के एक्जिट पोल में 35-40 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 20-25, आम आदमी पार्टी को 0- 3 और अन्य को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। आर भारत के अनुसार 34-39 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 28-33, आम आदमी पार्टी को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। टाइम्स नाउ के अनुसार भाजपा को 38, कांग्रेस को 28, आम आदमी पार्टी को 0 और अन्य को 2 सीटों को अनुमान है।
    एमसीडी चुनाव का एग्जिट पोल :
    टीवी9-आॅन द स्पॉट के अनुसार एमसीडी चुनाव के एग्जिट पोल में भाजपा को 92-96, आप को 140- 150, कांग्रेस को 6-10 और अन्य को तीन सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया न्यूज जन की बात के मुताबिक, भाजपा को 70 से 92, आप को 150 से 175, कांग्रेस को 7 से 4 और अन्य को एक सीटें मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाऊ ईटीजी के मुताबिक, भाजपा को 84-94, आप को 146-156, कांग्रेस को 6-10 और अन्य 0-4 सीटें मिल सकती है। इंडिया टुडे एक्सिस के मुताबिक, दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी की जीत के संकेत मिले हैं। 250 सीटों में से भाजपा को 69 से 91 और आप को 149-171 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस तीन से सात सीटों पर सिमटने का अनुमान है।
    गुजरात में पिछली बार नतीजे क्या थे? :
    पिछली बार सभी एजेंसियों ने गुजरात में भाजपा की जीत का अनुमान लगाया था। ये सही निकला। हालांकि, सीटों का अनुमान जरूर थोड़ा कम और ज्यादा निकला। 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2012 के मुकाबले भाजपा को 16 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं, कांग्रेस ने77 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2012 के मुकाबले कांग्रेस को 16 सीटों का फायदा मिला था।
    हिमाचल प्रदेश में पिछली बार क्या हुआ था? :
    हिमाचल में 2017 में भारतीय जनता पार्टी 44 सीटों पर जीत हासिल करके सत्ता में आई थी। वहीं, कांग्रेस 21 सीटें हासिल करके विपक्ष में बैठी थी। इनके अलावा एक सीट सीपीएम और दो सीटें अन्य के खाते में गई थीं।

    सर्वे एक नजर में

    गुजरात कुल सीट: 182, बहुमत: 92
    भाजपा कांग्रेस आप अन्य
    टीवी9 आॅन द स्पॉट। 128 45 04 05
    इंडिया न्यूज-जन की बात 117-140 51-34 13-6 1-2
    रिपब्लिक पी-मारक्यू 128-148 30-42 2-10 0-3
    आजतक एक्सिस माय इंडिया 129-151 16-30 09-21 02-06
    एबीपी सी-वोटर 128-140 31-43 03-11 02-06

    हिमाचल प्रदेश कुल सीट: 68, बहुमत: 35

                                           भाजपा        कांग्रेस      आप अन्य

    रिपब्लिक पी-मारक्यू 34-39 28-33 0-1 1-4
    टाइम्स नाऊ ईटीजी 38 28 0 2
    इंडिया टीवी 35-40 26-31 0-0 0-3
    इंडिया न्यूज- जन की बात 32-40 34-27 0-0 2-1
    जी न्यूज-बार्क। 35-40 20-25 0-3 1-5
    आजतक एक्सिस माय इंडिया 24-34 30-40 0-0 0-0
    टीवी9 आॅन द स्पॉट। 33 31 0 4

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद: शादी समारोह में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
    Next Article रांची के ट्रैफिक एसपी नौशाद आलम ने कहा, यूनिफार्म पहनकर ऑटो नहीं चलाने पर होगा ऑटो जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    Latest Posts

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.