Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची: इंडियन क्रिकेट टीम के हर मैच का मोरहाबादी में होगा लाइव प्रसारण, वर्ल्ड कप से होगी शुरुआत, ये सुविधाएं
    झारखंड

    रांची: इंडियन क्रिकेट टीम के हर मैच का मोरहाबादी में होगा लाइव प्रसारण, वर्ल्ड कप से होगी शुरुआत, ये सुविधाएं

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: क्रिकेट प्रेमियों को देखते हुए नगर निगम ने एक नई पहली की है। रांची नगर निगम के द्वारा अब इंडियन क्रिकेट टीम के हर मैच का लाइव प्रसारण मोरहाबादी में लगे 11 स्क्रीन पर किया जाएगा। इसकी शुरुआत टी 20 वर्ल्ड कप के मैच से होगी। मौसम खराब रहने पर लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा। निगम का कहना है कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच का लाइव प्रसारण किया गया था।

    मोरहाबादी में हजारों लोग जमा हुए थे। शहर में क्रिकेट को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। खेल को बढ़ावा और लोगों के मनोरंजन को देखते हुए इसकी शुरुआत की जा रही है। अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम की टीम काम कर ही है। निगम का कहना है कि इसके अलावा नेशनल गेम्स का भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। निगम और जिला प्रशासन मिलकर इसे पूरा करने का प्रयास कर रहा है।

    मोरहाबादी में लोगों को मिलेगी हर सुविधा
    रांची नगर निगम के अनुसार, मोरहाबादी में लाइव प्रसारण के दौरान निगम के द्वारा लोगों को हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी। मोरहाबादी में जिस जिस जगह पर प्याऊ है उसे ठीक किया जाएगा। शौचालय की व्यवस्था ठीक की जाएगी। प्रसारण के दौरान टैंकर की भी व्यवस्था रखी जाएगी। पूरे इलाके में बिजली की स्थिति को ठीक किया जाएगा। जगह जगह पर पानी का टंकी लगाया जाएगा ताकि लोगों को कोई समस्या नहीं हो।

    इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जाएगी। पुलिस के जवानों की तैनाती होगी। अपर नगर आयुक्त पूरी तैयारी की मानेटरिंग खदु कर रहे हैं। नगर आयुक्त शशि रंजन ने अपर नगर आयुक्त को हर बिंदू पर गंभीरता से काम करने का आदेश दिया है।

    नेशलन गेम्स का भी किया जाएगा प्रसारण
    रांची नगर निगम का कहना है कि नेशनल गेम्स का भी प्रसारण करने की तैयारी चल रही है। आए दिन मोरहबादी में स्क्रीन पर मैच दिखाने से पूरे शहर के लोग मोरहाबादी आएंगे। लोगों का मनोरंजन होगा। नेशनल गेम्स का प्रसारण होने से लोग मोरहाबादी पहुंचेगे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनियंत्रित होकर एंबुलेंस पेड़ से टकराई, पांच लोग घायल
    Next Article खूंटी : रांची के कारोबारी अंकित का शव मिला अर्द्धनिर्मित मकान में, अपराधियों ने की बेहरमी से हत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.