Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 11:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»चिकित्सक भी मनुष्य, न हो उनके साथ बदसलूकी : राष्ट्रपति
    देश

    चिकित्सक भी मनुष्य, न हो उनके साथ बदसलूकी : राष्ट्रपति

    Team JoharBy Team JoharMay 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भोपाल : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज कोविड काल में चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए देशवासियोंं का आ’’ान किया कि चिकित्सक भी मनुष्य होते हैं और उनके साथ बदसलूकी न हो।

    श्री कोविंद आज यहां नवीन शहरी स्वास्थ्य सेवाओं के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आठ स्वास्थ्य सेवाओं का भूमिपूजन और चार का रिमोट दबा कर लोकार्पण किया। इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित रहे।

    समारोह को संबोधित करते हुए श्री कोविंद ने कहा कि कोविड की चुनौती का देश ने दृढ़ संकल्प से सामना किया। इस दौरान डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने अभूतपूर्व सेवाएं दीं। किसी भी व्यक्ति को बीमार पड़ने पर सबसे पहले ईश्वर याद आते हैं, उसके बाद चिकित्सक भी उसके लिए ईश्वरस्वरूप होता है।

    इसी क्रम में उन्होंने कहा कि कभी-कभी चिकित्सकों के साथ बदसलूकी की घटनाएं सामने आती हैं। हम सभी को ये सोचना चाहिए कि चिकित्सक भी मनुष्य हैं और उनसे भी कभी-कभी गल्तियां हो जाती हैं। रोगियों और उनके तीमारदारों को भी धैर्य रखते हुए ये बात याद रखनी चाहिए।

    राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों का जिक्र करते हुए कहा कि कई डॉक्टर ग्रामीण क्षेत्रों में अद्भुत सेवाकार्य में लगे हैं। इसी तारतम्य में उन्होंने पद्मश्री प्राप्त रतलाम की महिला चिकित्सक डॉ लीला जोशी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे मलिन बस्तियों और जनजातीय समुदाय के बीच सेवाकार्य कर रही हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 20 अमृत सरोवर किए राष्ट्र को समर्पित
    Next Article हटिया स्टेशन पर नकली सब इंस्पेक्टर धराया, साल भर से रेलवे को लगा रहा था चूना

    Related Posts

    देश

    PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, क्या बोले… जानिए

    June 22, 2025
    ट्रेंडिंग

    जंग के बीच ईरान से भारतीयों की वापसी जारी, 280 से ज़्यादा छात्र आज दिल्ली पहुंचेंगे

    June 22, 2025
    ट्रेंडिंग

    दिघा में रथयात्रा के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन, CCTV और वॉच टावर से हो रही निगरानी

    June 22, 2025
    Latest Posts

    सिमडेगा DC कंचन सिंह का दिखा मानवीय चेहरा, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कर मुंह जुठी की

    June 22, 2025

    राष्ट्रीय गतका मार्शल आर्ट में श्रेया ने जीता रजत एवं कांस्य पदक, बढाया जिले का मान

    June 22, 2025

    विश्व वर्षा वन दिवस के अवसर पर किया गया पौधरोपण

    June 22, 2025

    दो घंटे की बारिश में जलमग्न हुई रांची… देखें वीडियो

    June 22, 2025

    राज्यपाल पहुंचे फिल्म ‘सहिया’ के सेट पर, झारखंड को बताया फिल्मों के लिए बेहतरीन लोकेशन

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.