Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ईएसआईसी रांची में खोलेगा मेडिकल कॉलेज, रक्षा राज्य मंत्री के प्रस्ताव पर केंद्र की मुहर
    झारखंड

    ईएसआईसी रांची में खोलेगा मेडिकल कॉलेज, रक्षा राज्य मंत्री के प्रस्ताव पर केंद्र की मुहर

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची में एक और मेडिकल कॉलेज के खुलने का रास्ता साफ हो गया है. अब ईएसआईसी रांची में मेडिकल कॉलेज खोलेगी. इसकी घोषणा केंद्रीय श्रम एवं नियोजन मंत्री मनसुख मंडवीय ने नई दिल्ली में की है. बता दें कि रक्षा राज्य मंत्री बनने के तुरंत बाद नई दिल्ली में संजय सेठ ने मनसुख मांडवीय से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के क्रम में रक्षा राज्य मंत्री ने उन्हें बताया था कि रांची में ईएसआईसी का एक अस्पताल है. जिसे बड़ा रूप दिए जाने की आवश्यकता है. साथ ही बताया था कि रांची के ईएसआईसी अस्पताल पर झारखंड के विभिन्न संस्थाओं से जुड़े कर्मचारी आश्रित हैं. अस्पताल के विस्तार के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी थी. इस क्रम में रक्षा राज्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को मेडिकल कॉलेज खोलने से संबंधित प्रस्ताव पर भी विचार करने का आग्रह किया था. इसी आलोक में केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में ईएसआईसी के 194वें बैठक में कई घोषणा की है. जिसमें रांची में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा भी शामिल है.

    पीएम ने मेडिकल सीट बढ़ाने पर दिया था जोर
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेडिकल सीटों को 75000 बढ़ाने पर जोर दिया था. इस मेडिकल कॉलेज की स्थापना प्रधानमंत्री के उसी विचार से संबंधित है. इस घोषणा के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि इसलिए हम कहते हैं कि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है. मैंने आज से 3 महीने पहले केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीय को यह सुझाव दिया और अब उसका परिणाम ही सामने आ गया है. रांची में एक और मेडिकल कॉलेज खोलने से जहां मेडिकल के स्टूडेंट्स को पढ़ाई का रास्ता खुलेगा. उन्हें कई अत्याधुनिक सुविधा और प्रशिक्षण मिल सकेगा. इस क्षेत्र की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे.

    अत्याधुनिक सुविधाएं अस्पताल विस्तार ईएसआईसी ईएसआईसी बैठक केंद्रीय मंत्री केंद्रीय श्रम मंत्री घोषणा झारखंड नई दिल्ली प्रस्ताव मनसुख मंडवीय मेडिकल कॉलेज रक्षा राज्य मंत्री रांची संजय सेठ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीएमएफटी मद से स्वास्थ्य सेवाओं में आया बदलाव, नी रिप्लेसमेंट और सिजेरियन डिलीवरी में बना रहे रिकार्ड
    Next Article दिल्ली-गोड्डा साप्ताहिक ट्रेन का उद्घाटन, सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.