Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में खर्च नहीं हो पाया पूरा बजट, 29 हजार करोड़ लौटाने पड़े
    झारखंड

    झारखंड में खर्च नहीं हो पाया पूरा बजट, 29 हजार करोड़ लौटाने पड़े

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखण्ड मंत्रालय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : वित्तीय वर्ष 2025-26 खत्म हो गया है, लेकिन इस बार भी सरकार पूरा बजट खर्च नहीं कर सकी। हालात ये रहे कि कुल बजट का सिर्फ करीब 80 फीसदी ही खर्च हो पाया और करीब 29 हजार करोड़ रुपये सरेंडर करने पड़े।

    आखिरी दिन 3,616 करोड़ की निकासी

    वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन सरकारी खजाने से करीब 3,616 करोड़ रुपये निकाले गए। वहीं पूरे मार्च महीने में लगभग 19 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए। यानी आखिरी महीने में खर्च की रफ्तार जरूर बढ़ी, लेकिन पूरे साल का लक्ष्य फिर भी अधूरा रह गया।

    राजस्व वसूली में भी पिछड़ी सरकार

    सिर्फ खर्च ही नहीं, राजस्व वसूली के मामले में भी कई विभाग लक्ष्य से पीछे रहे। अब विभागवार खर्च और आय का पूरा आकलन किया जा रहा है, जिसे जल्द वित्त विभाग जारी करेगा।

    वित्त मंत्री ने क्या कहा

    वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि योजना मद की करीब 80 फीसदी राशि खर्च हुई है। उन्होंने केंद्र पर भी इशारा करते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिलता, तो बजट के मुताबिक खर्च हो जाता। उनके मुताबिक करीब 13 हजार करोड़ रुपये अनुदान और टैक्स शेयर के रूप में राज्य को नहीं मिले।

    बीजेपी ने उठाए सवाल

    उधर, विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े बजट बनाकर जनता को भ्रमित करती है, लेकिन जमीन पर खर्च नहीं कर पाती। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से मिली राशि भी ठीक से खर्च नहीं हो रही, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

    खान विभाग ने बनाया रिकॉर्ड

    हालांकि कुछ विभागों ने शानदार प्रदर्शन भी किया है। खान विभाग ने सेस और कोयले की रॉयल्टी से रिकॉर्ड 18,508 करोड़ रुपये की वसूली की है। इसमें से 7,454.30 करोड़ रुपये सेस से और 11,054.27 करोड़ रुपये रॉयल्टी से मिले हैं, जो अब तक का सबसे ज्यादा है।

    शराब और परिवहन से भी बढ़ी कमाई

    उत्पाद विभाग ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस विभाग ने पिछले साल के मुकाबले 1,310 करोड़ रुपये ज्यादा राजस्व जुटाया और कुल 4,020 करोड़ रुपये की कमाई की, जो लक्ष्य से भी ज्यादा है। वहीं परिवहन विभाग ने 2,196.66 करोड़ रुपये की वसूली की, जो पिछले साल से 282 करोड़ ज्यादा है।

    बड़ा बजट, अधूरा खर्च

    वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सरकार ने 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग को सबसे ज्यादा 22,023 करोड़ रुपये मिले थे। मैया सम्मान योजना के लिए भी 13,363 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।

    Also Read : एदलहातु में बनेगा रांची का पहला इंडोर स्टेडियम, खिलाड़ियों के साथ आम लोगों को भी मिलेगी एंट्री

    29000 crore unspent BJP reaction Jharkhand Breaking news Jharkhand budget surrender Jharkhand excise revenue Jharkhand Jharkhand budget 2025-26 Jharkhand finance news Jharkhand revenue collection Latest news mining revenue Jharkhand Radhakrishna Kishore statement Ranchi Latest News state budget analysis India Today News transport revenue Jharkhand Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएदलहातु में बनेगा रांची का पहला इंडोर स्टेडियम, खिलाड़ियों के साथ आम लोगों को भी मिलेगी एंट्री
    Next Article सिमरिया में नो-एंट्री वसूली का वीडियो वायरल, चौकीदार को 24 घंटे का शोकॉज नोटिस

    Related Posts

    गिरिडीह

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026
    गुमला

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    June 14, 2026
    Latest Posts

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    June 14, 2026

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.