Latehar : लातेहार जिले के सलैया जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन JJMP (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत दो नक्सली मारे गए। पप्पू लोहरा पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
यह कार्रवाई लातेहार एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में हुई। अभियान में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पप्पू लोहरा अपने संगठन के साथ किसी बड़ी घटना की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। इसी दौरान उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों उग्रवादी मारे गए। घटनास्थल से हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
Also Read : 24 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : सेजल-सूरज के धराते ही खुला BS तस्करी का बड़ा राज, SSP क्या बोले… देखें वीडियो
Also Read : चेपापुल में नो पार्किंग को लेकर दो टेंपो चालकों के बीच खूनी संघर्ष…
Also Read : रांची में बस कंडक्टर गिरफ्तार, दो साल से था फरार
Also Read : जनता दल यूनाइटेड की हुई बैठक, दर्जनों लोगों ने ग्रहण की जदयू की सदस्यता…