Gopalganj : गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और कुख्यात अपराधी विकास सिंह कुशवाहा के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी फायरिंग में विकास सिंह कुशवाहा जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए हैं। एसपी ने मीडिया को बताया कि कुशवाहा लूट, हत्या जैसे कई गंभीर मामलों में वांछित था और वह किसी नई आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
Also Read : इस बार रांची में 15 अगस्त को राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा
Also Read : चेन्नई में एयर इंडिया की फ्लाइट AI2455 की इमरजेंसी लैंडिंग, हादसा टला
Also Read : झारखंड में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने दी सावधान रहने की सलाह
Also Read : महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा 17 अगस्त से, ‘थीम सॉन्ग’ होगा लॉन्च
Also Read : JSSC सहायक आचार्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, आधे से ज्यादा पद खाली