Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान, एनकोर्ड बैठक में डीसी का कड़ा संदेश
    झारखंड

    जमशेदपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान, एनकोर्ड बैठक में डीसी का कड़ा संदेश

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2026Updated:February 17, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एनकोर्ड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में डीसी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (एनकोर्ड) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्य रूप से NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा और जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री और सेवन रोकने के लिए चल रहे अभियानों की स्थिति पर चर्चा की गई।

    नार्कोटिक्स हेल्पलाइन और रिकॉर्डिंग पर कड़ा संदेश

    डीसी ने टोल फ्री नंबर 112 पर आने वाले कॉल्स और नार्कोटिक्स शिकायत से जुड़े रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग के साथ समन्वय कर तकनीकी अड़चनों का समाधान करें और सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किए जाएँ। इसके साथ ही पंजी का सही रखरखाव सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

    दवा दुकानों में विशेष निगरानी

    DC ने यह भी कहा कि दवा दुकानों पर प्रतिबंधित दवाओं की सूची डिस्पले करने का आदेश पहले ही दिया गया था, लेकिन लगभग 600 दवा दुकानों में से केवल 100 ने इसे लगाया। उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को अगले 1 सप्ताह में पूरी सूची डिस्पले करने का निर्देश दिया। साथ ही, डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना दवा बेचने पर निरंतर जांच की बात कही गई।

    स्कूल और कॉलेज परिसरों में निगरानी

    नशा रोकने के अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थानों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। संस्थानों के निकास-प्रवेश द्वार और परिसर में CCTV लगाने तथा कम से कम 1 महीने का बैकअप सुरक्षित रखने के लिए कहा गया। इसके अलावा, 100 मीटर की परिधि में नशा सामग्री की बिक्री नहीं होने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

    बच्चों और युवाओं में जागरूकता

    DC ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए। ठेला-गुमटी में सिगरेट या अन्य नशापान की वस्तुओं की बिक्री को रोकने के प्रयास किए जाएँ। उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई हो और युवाओं को इसके नुकसान के प्रति लगातार जागरूक किया जाए।

    नशामुक्ति और पुनर्वास केंद्रों की समीक्षा

    बैठक में नशा सेवन के शिकार लोगों के लिए संचालित नशामुक्ति और पुनर्वास केंद्रों की समीक्षा भी की गई। भर्ती लोगों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य नियमित रूप से जांचा जाए। काउंसलिंग और यथासंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए।

    पुलिस और प्रशासन में समन्वय

    DC ने थाना प्रभारियों को इंटेलिजेंस मजबूत करने और नशा कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस, उत्पाद, ड्रग्स इंस्पेक्टर और अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय और जन-जागरूकता कार्यक्रमों पर जोर दिया गया। सभी नागरिकों से अपील की गई कि ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन और परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 और पुलिस कंट्रोल रूम 0657-2431028 पर दें।

    बैठक में उपस्थित अधिकारी

    बैठक में DC कर्ण सत्यार्थी के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिनमें एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग, रेल एसपी अजीत कुमार, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, डीटीओ धनंजय, एडीएम एसओआर राहूल जी आनंद और डीएसपी समेत अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी शामिल थे। सभी अधिकारियों ने मिलकर जिले में नशा मुक्त वातावरण बनाने के लिए रणनीति तैयार की और विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत करने, नशा रोकने वाले अभियानों को प्रभावी बनाने तथा युवाओं और आम लोगों में जागरूकता फैलाने पर चर्चा की।

    Also Read : गढ़वा कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला, प्रेम-प्रसंग में हत्या करने वाले भाइयों को उम्र कैद

    ADM SOR Rahul G Anand DC Karna Satyarthi DC कर्ण सत्यार्थी De-addiction Campaign drug control Drug Free Districts Drug Prevention Drugs Monitoring DSP DTO Dhananjay Encord jamshedpur Narcotics Coordination Committee police officer Public Awareness Programme Railway SP Ajit Kumar School and College Safety SDM Dhalbhum Arnav Mishra SDO Ghatsila Sunil Chandra SP Rural Rishabh Garg Toll Free 112 एडीएम एसओआर राहूल जी आनंद एनकोर्ड एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग जन जागरूकता कार्यक्रम जमशेदपुर टोल फ्री 112 डीएसपी डीटीओ धनंजय ड्रग्स निगरानी नशा मुक्त जिले नशा रोकथाम नशामुक्ति अभियान नार्कोटिक्स समन्वय समिति पुलिस अधिकारी मादक पदार्थ नियंत्रण रेल एसपी अजीत कुमार स्कूल और कॉलेज सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबहन के प्रेमी को उतारा था मौ’त के घाट, दो सगे भाइयों को उम्रकैद
    Next Article प्रिंस खान पर प्रशासन का शिकंजा, वासेपुर के घर में अधूरी जब्ती पूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL विवाद: SIT जांच की निगरानी करेंगे जस्टिस गौतम कुमार चौधरी, HC ने कहा- ‘समन का मतलब दोषी होना नहीं’

    September 18, 2026
    Latest Posts

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.