Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रामगढ़ में हाथियों का कहर, तीन लोगों को कुचलकर मा’र डाला
    झारखंड

    रामगढ़ में हाथियों का कहर, तीन लोगों को कुचलकर मा’र डाला

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 3, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामगढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले में जंगली हाथियों के हमले ने एक बार फिर दहशत फैला दी है। गोला वन क्षेत्र में घुसे 12 हाथियों के झुंड ने शुक्रवार सुबह अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों को कुचलकर मार डाला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

    महुआ चुनने गए बुजुर्ग की मौत

    पहली घटना मुरपा गांव में हुई। यहां सुबह-सुबह जंगल में महुआ चुनने गए 65 वर्षीय शामदेव साव को हाथियों ने घेर लिया। बचने का मौका भी नहीं मिला और हाथियों ने उन्हें कुचलकर मार डाला। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    ईंट भट्ठे पर सो रहे मजदूरों पर हमला

    दूसरी घटना गोला के बंदा इलाके में हुई। यहां एक ईंट भट्ठे पर सो रहे दो मजदूरों पर हाथियों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में 26 वर्षीय धीरज भुइया और 30 वर्षीय जुगल भुइया की मौके पर ही मौत हो गई।

    12 हाथियों का झुंड पहुंचा इलाके में

    जानकारी के मुताबिक, बोकारो की सीमा से 12 हाथियों का झुंड गोला वन क्षेत्र में घुसा था। इसी दौरान अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

    ग्रामीणों ने वन विभाग पर उठाए सवाल

    घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि हाथियों के मूवमेंट की सही जानकारी समय पर नहीं दी जाती, जिससे लोग अनजाने में उनके संपर्क में आ जाते हैं। कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि वन विभाग की टीम अक्सर मौके पर मौजूद नहीं रहती।

    मुआवजा और कार्रवाई

    घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। विभाग की ओर से मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता के तौर पर 25-25 हजार रुपए दिए गए हैं। बाकी 3 लाख 75 हजार रुपए की मुआवजा राशि प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी।

    कई दिनों से घूम रहा था हाथियों का झुंड

    बताया जा रहा है कि पिछले चार-पांच दिनों से हाथियों के झुंड की तलाश के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम तैनात थी। इसके बावजूद हाथियों का सटीक लोकेशन नहीं मिल पाया, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

    दहशत में ग्रामीण

    घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। लोग घरों से निकलने में भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथियों को जल्द सुरक्षित क्षेत्र में खदेड़ा जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

    Also Read : झारखंड हाईकोर्ट से BSFC को झटका, अपील याचिका खारिज

    Banda Area Ramgarh Brick Kiln Workers Death Elephant Attack India Forest Department Jharkhand Gola Forest Jharkhand human-elephant conflict Jharkhand Breaking News Jharkhand wildlife news latest Jharkhand news Latest news Mahua Picking Incident Murpa Village Incident Ramgarh Elephant Attack Ramgarh News Today News Trending News Wildlife Attack News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट से BSFC को झटका, अपील याचिका खारिज
    Next Article झारखंड उत्पाद विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों का तबादला

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.